नीतीश कुमार की राजनीति का पिंडदान करने आ रहे है PM मोदी, लालू यादव का प्रधानमंत्री के गयाजी दौरे पर तीखा तंज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

नीतीश कुमार की राजनीति का पिंडदान करने आ रहे है PM मोदी, लालू यादव का प्रधानमंत्री के गयाजी दौरे पर तीखा तंज

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी दौरे पर आरजेडी अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने तीखा तंज कसा है। लालू यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी आज गया में नीतीश कुमार की राजनीति और उनकी पार्टी का पिंडदान करने आ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के बिहार दौरे पर जोरदार प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि आज गया में झूठ और जुमलों की दुकान लगेगी। उन्होंने पीएम से 11 साल से अपनी और 20 सालों से बिहार की नीतीश सरकार का हिसाब मांगा।

बिहार में गैंगवार, अपराधियों के दो गुटों के बीच फायरिंग में दो कुख्यात की मौत
लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें कहा गया है, “गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गयाजी आ रहे हैं तो बिहार को स्पेशल स्टेटस न देने, गरीबों-पिछड़ों को वोट अधिकार से वंचित करने के विचार, संवैधानिक संस्थाओं का नियंत्रित करने और बिहार को गरीब और अपराध से त्रस्त बनाने वाली डबल इंजन की सरकार का पिंडदान करें।”
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले लगातार बिहार का दौरा कर विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं। इसी क्रम में वे शुक्रवार को गयाजी और बेगूसराय का दौरा करेंगे। बोधगया में आयोजित सभा से वे राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे।

See also  बिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी, 31 दिसंबर तक राहत की उम्मीद नहीं, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा तापमान

 

पाकिस्तान की दो महिलाओं का बिहार में बना वोटर आईडी कार्ड, SIR के बीच आया चौकाने वाला खुलासा
तेजस्वी का गाने के जरिए पीएम पर निशाना
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले एक गाना अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री पर जुमलों की बारिश करने और झूठे वादे करने आरोप लगाया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now