तेजप्रताप ने अखिलेश यादव को किया ब्लॉक, जानिये क्या हैं नाराजगी के पीछे की वजह

तेजप्रताप ने अखिलेश यादव को किया ब्लॉक, जानिये क्या हैं नाराजगी के पीछे की वजह

पटनाः बिहार चुनाव से पहले राजनीतिक तापमान धीरे-धीरे गर्म हो रहा है। आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरने को तैयार है। लालू परिवार और पार्टी से बेदखल होने के बाद भी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनके रिश्ते बरकरार रहे थे। आरजेडी और लालू परिवार के अलग होने के बाद भी कई बार वो वीडियो कॉल में उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बात करते हुए नजर आए थे। लेकिन अब दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई है।

लालू परिवार से बेदखल तेजप्रताप को अखिलेश यादव ने लगाया अचानक वीडियो कॉल, इमोशनल हो गया मामला
तेजप्रताप यादव ने अखिलेश यादव को ब्लॉक कर दिया है। इसकी पुष्टि खुद बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने ही दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्होने बीतचीत के दौरान बताया कि उन्होंने अखिलेश यादव को ब्लॉक कर दिया है। इसके पीछे का कारण बताते हुए तेजप्रताप ने कहा कि जब अखिलेश यादव वोटर अधिकार के लिए पटना आये थे तो उन्होंने उनका फोन तक नहीं उठाया। उन्होनें आगे कहा कि वो पटना आये तो उन्होंने एक फोन नहीं उठाया, वो ताज होटल में रूके थे, मैने कई बार संदेश भिजवाया लेकिन कोई जवाब नहीं आया, इसके बाद मैने उनको ब्लॉक कर दिया।वहीं अखिलेश यादव ने पटना दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास जाकर लालू यादव और पूरे परिवार के साथ मुलाकात की थी।

 

तेजप्रताप यादव को 7 में से 4 बहनों ने भेजी राखी, मीसा-रोहिणी और राजलक्ष्मी ने भाई को छोड़ दिया!
अखिलेश यादव और लालू यादव का परिवारों के बीच काफी पुराना रिश्ता है। लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी की शादी अखिलेश यादव के भतीजे तेजप्रताप यादव के साथ हुई है। मुलायम सिंह यादव के समय से दोनों पारिवारों के बीच रिश्ता रहा है। जब तेजप्रताप को आरजेडी से निकाला गया तो इस बात की चर्चा भी मीडिया में हो रही थी कि वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते है लेकिन तेजप्रताप के नये खुलासे के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि लालू यादव के पूरे परिवार के साथ-साथ अखिलेश यादव के परिवार से भी उनके रिश्तें खत्म हो गए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now