तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला आशिक के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई, छह महीने पहले हुई थी शादी

तीन दिनों से गायब शादीशुदा महिला आशिक के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई, छह महीने पहले हुई थी शादी

देवघर: सुभाष चौक स्थित एक होटल में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। तीन दिनों से घर से गायब महिला होटल के कमरें में अपने आशिक के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई। इसके बाद महिला और उसके पति के पक्ष में करीब 50 लोग थाने पहुंचे, जहां दोनों तरफ से खूब बवाल हुआ।

मेदिनीनगर बालिका गृह में बच्चियों का यौन शोषण, संचालक के घर दीपावली-छठ के दौरान हुआ गलत काम, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार महिला की शादी छह महीने पहले हुई थी, वो पिछले तीन दिनों से गायब होकर सुभाष चौक स्थित एक होटल में अपने आशिक के साथ रह रही थी। पति ने जानकारी दी कि छह महीने पहले बुढ़ई थाना क्षेत्र में उसकी शादी हुई थी। पत्नी शादी के दो माह तक तो ठीक से रही लेकिन उसके बाद उसने परेशान करना शुरू कर दिया। कभी मायके जाने का तो कभी बाहर जाने का बहाना बनाने लगी। उसकी सभी बातें मान ली गई। तीन दिन पहले काम पर जाने के बाद वो प्रेमी को घर बुलाकर फरार हो गई। मामले की जानकारी मायके वालों को दी गई तो वो दामाद और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाने लगे।

लखनऊ की लड़की ने बनारसी बिकिनी पहनकर की शादी? तस्वीर हुई वायरल, तो पूछने लगे सच्चाई
ससुराल वालों के आरोप से परेशान होकर पति ने नगर थाने में आवेदन देकर जांच की मांग की। इसके बाद शनिवार दोपहर महिला के मोबाइल का लोकेशन होटल में पाया गया, इसके बाद महिला को उसके आशिक के साथ होटल के कमरें से रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्ष के 50 से ज्यादा लोग थाने पहुंचे जहां हाई वोल्टेज ड्रामा करने लगे। महिला पति के साथ जाने से इंकार कर रही है और प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now