डेस्कः ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए शनिवार को टीम इंडिया का एलान हो गया। वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह मिली हैं लेकिन रोहित शर्मा की जगह वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है। भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर अक्टूबर-नवंबर में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं।वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने श्रेयस अय्यर को उप-कप्तान बनाया है।उधर टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ही रहने वाले हैं। हार्दिक पंड्या और ऋषभ पंत चोट के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।जसप्रीत बुमराह को इस दौरे पर वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। वह फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेल रहे है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है।
अहमदाबाद टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म, भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराया
टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलियाई दौरा 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में चुना गया है। ये दोनों दिग्गज आईपीएल 2025 के बाद पहली बार मैदान पर नजर आएंगे।
रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली की वापसी; AUS दौरे के लिए ऐसी होगी भारतीय टीम!
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम –
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राण, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुल जुरेल, यशस्वी जायसवाल।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम –
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।




