रांची के स्कूल में सभी बच्चों को एक साथ थमा दी गई TC, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 8, 2025

रांची के स्कूल में सभी बच्चों को एक साथ थमा दी गई TC, वजह जानकार हैरान हो जाएंगे आप

रांचीः राजधानी रांची के मॉडल स्कूल चान्हो में पढ़ाई करने वाले सभी छात्रों को सामूहिक रूप से विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र (टीसी) दिया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची विनय कुमार ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया। डीईओ ने मॉडल स्कूल चान्हो के प्राचार्य को पत्र जारी करते हुए अभिभावकों द्वारा मांग की जा रही टीसी के लिए आदेश दिया। पत्र में कहा कि अभिभावकों द्वारा बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालय परित्याग पत्र की मांग किए जाने पर टीसी देने का आदेश दिया जा रहा है।

चाईबासा में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 16 IED को किया बरामद
इससे पहले सोमवार को बड़ी संख्या में अभिभावक और छात्र डीसी मंजूनाथ भजंत्री से मिले। उन्होंने अभिभावकों से बात की और फिर मामले को सुलझाने के लिए डीईओ को निर्देश दिया। अभिभावकों की मांग थी कि स्कूल 18 किमी दूर है। आना-जाना बहुत मुश्किल है। इसका रास्ता निकाला जाए तो टीसी थमा दिया गया, जिससे बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। टीसी के आदेश बाद विद्यालय में नामांकित 96 बच्चों का भविष्य अधर पर लटक गया है।

See also  रांची में हो रही लगातार बारिश से गिर गया कच्चा मकान, एक बच्चे की मौत, तीन घायल

वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय ए लाठकर विरमित, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर संभालेंगे ये जिम्मेदारी
क्या है पूरा मामला?
मॉडल स्कूल चान्हो अपग्रेडेट स्कूल सोस में चलता था। इसे बीते मई माह में सपारोम स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया। स्कूल की दूरी लगभग 18 किलोमीटर है, जिस कारण अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते थे। 2022 से भवन के शिफ्टिंग का प्रयास हो रहा था। मई में नए भवन में स्कूल शुरू कर दिया गया। स्कूल नए भवन में शुरू होने के बाद एक भी छात्र स्कूल नहीं गए।

गोपाल खेमका की हत्या के लिए दी गई थी साढ़े तीन लाख की सुपारी, बिल्डर निकला हत्याकांड का मास्टरमाइंड
मॉडल स्कूल चान्हो के प्रभारी प्राचार्य राम किशोर प्रसाद ने बताया कि संसाधन और स्कूल तक पहुंचने के लिए सुविधाओं के अभाव के बीच मामला टलता रहा, लेकिन विभागीय आदेश के अनुसार अभिभावकों को टीसी दिया जाएगा। इसके बाद स्थानीय स्तर के बच्चों को स्कूल में नामांकन कराने का प्रयास किया जाएगा।

See also  कल्पना सोरेन पहुंची विधानसभा स्थित अपने चैंबर में, महिला एवं बाल विकास समिति के बैठक की अध्यक्षता की

झारखण्ड सिपाही भर्ती विज्ञापन रद्द, 4919 पदों पर होनी बहाली हैं,अब नये सिरे से होगी नियुक्ति,बाबूलाल ने साधा निशाना
अभिभावकों का कहना है कि 2022 से ही विद्यालय के नए भवन में शिफ्टिंग को लेकर बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। बीते मई माह में चान्हो प्रखंड से स्कूल को सपारोम स्थित नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। इसकी दूरी पूर्व के स्कूल से 17-18 किलोमीटर दूर है। बच्चों को आने-जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में बच्चों को कैसे स्कूल भेज सकते हैं। अभिभावक दिलीप साहू ने कहा कि पहले भी हमलोग डीसी से मिले थे। उन्होंने एक सप्ताह में समाधान निकालने की बात कही थी। उन्होंने डीईओ को मामले को सुलझाने के लिए निर्देश दिया।

नेपाल में भारतीय पर्यटकों के साथ बदसलूकी, बिहार बॉडर के पास APF जवानों ने की मारपीट
10वीं के छात्रों को लेकर चिंता अधिक
10वीं में पढ़ाई करनेवाले छात्रों को लेकर अभिभावकों की चिंता अभिभावक गोविंद साहू का कहना है कि प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए अंतिम रास्ता के रूप में टीसी की बात कही थी, पर समस्या को हल न कर निकाला जा रहा है। रजिस्ट्रेशन हो चुका है। अब उनकी पढ़ाई कैसे होगी? उनका कहना था कि जब प्रशासन को परेशानी की जानकारी थी तो रास्ता निकालना चाहिए था। उनका कहना है कि डीईओ ने मॉडल स्कूल और अपग्रेडेट स्कूल सोस के प्राचार्यों को बुलाकर समाधान निकालने की बात कही है। इस मामले में जानकारी के लिए डीईओ से संपर्क किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।

See also  मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करें, पहलगाम हमले में मारे गये विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की अपील
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now