तल्ख तेवर के साथ दिल्ली गए कांग्रेस के नाराज विधायक भारी फजीहत के बाद लौट रहे है रांची, जानिये कैसे हुई किरकिरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

February 21, 2024

रांची : कांग्रेस के नाराज आठ विधायकों तल्ख तेवर के साथ दिल्ली गए थे, उनकी मांग थी कि कांग्रेस के कोटे से बनाये गए चारों मंत्रियों को हटाया जाए। तीन दिनों तक कांग्रेस आलाकमान ने कोई नोटिस नहीं लिया। नाराज विधायक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने का समय मांगते रहे लेकिन अध्यक्ष की ओर से कोई पॉजिटिव रिस्पांस नहीं मिला। भारी फजीहत के बीच चौथे दिन प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग संघार के अनुरोध और मध्यस्थता के बाद कांग्रेस महासचिव और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल विधायकों से मिले। उनके साथ तस्वीरें खिंचाई और वापस रांची लौटने के लिए कह दिया।
नाराज विधायकों ने इन चार दिनों में क्या खोया और क्या पाया ये समझना हो तो उनकी डिमांड पर गैर करना होगा। उनकी डिमांड थी कि वो रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता , बादल पत्रलेख और रामेश्वर उरांव की जगह नये चार मंत्री कांग्रेस कोटे से बनाये जाएं, उनका तर्क था कि अगर जेएमएम अपने मंत्री को बदल सकता है तो कांग्रेस क्यों नहीं। इस मामले में कांग्रेस आलाकमान ने उनकी मांग को नकार दिया। उनकी एक अन्य डिमांड थी कि कैबिनेट में 12वें मंत्री के रूप में कांग्रेस के कोटे से किसी को मंत्री बनाया जाए, खरगे और चंपाई सोरेन की मुलाकात और बात में उनके उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
नाराज विधायकों ने जो किया उससे एक बार फिर राज्य में राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बन गया। चंपाई सोरेन के नेतृत्व में बनी नई सरकार को लेकर तरह तरह के कयास लगाये जाने लगे। इन विधायकों न तो कांग्रेस नेतृत्व की ओर से कोई खास तवज्जो दी गई न ही मनाने की कोशिश की गई। बीजेपी ने इन विधायकों की नाराजगी को लेकर कोई रूचि नहीं दिखाई क्योकि सरकार का कार्यकाल महज अब आठ-दस महीने का रह गया है। विधायकों के दवाब में मंत्री को बदलने के लिए कांग्रेस तैयार नहीं हुई क्योकि इससे एक नकारात्मक संदेश जाता। सरकार के चार साल के उपलब्धियों की जगह उसका नकारात्मक पक्ष ज्यादा हाईलाइट किया जाता। अब जब चुनाव में जाना है लोकसभा के तुरंत बाद नवंबर-दिसंबर में विधानसभा का चुनाव होना है ऐसे में कांग्रेस ने विधायकों के दवाब को नकार दिया और उन्हे चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है। भारी मन से सभी विधायक दिल्ली से रांची लौट रहे है।

See also  कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को एक साल की सजा, सड़क जाम करने के मामले में कोर्ट का फैसला
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now