T20 World Cup 2026 Full Schedule:15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

T20 World Cup 2026 Full Schedule:15 फरवरी को होगा भारत और पाकिस्तान का मुकाबला

डेस्कः 2026 में होने वाले टी-20 आईसीसी वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है। पहला मैच 7 फरवरी 2026 को खेला जाएगा। फाइनल मैच 8 मार्च को होगा। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत डिफेंडिंग चैम्पियन के रूप में उतरेगा। इस वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों के बीच 15 फरवरी को पहली भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप में खेलने वाली सभी 20 टीमों के 4 ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं।

इंडिया-साउथ अफ्रीका वनडे मैच के लिए टिकट बिक्री शुरू, सोमवार देर रात से लगी लंबी लाइन, JSCA स्टेडियम में खुले 6 काउंटर
इस वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच 7 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच खेला जाएगा। भारत का दूसरा मैच 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होगा। तीसरा मैच 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच टीम इंडिया 18 फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी।

IND vs SA: रांची के मैदान में फिर दिखेगी रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी, बुमराह की खलेगी कमी
जानें किस ग्रुप में कौनः
ग्रुप ए – भारत, पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका
ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, आयरलैंड, ओमान
ग्रुप सी – इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, इटली, नेपाल
ग्रुप डी – न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now