झारखंड के चतरा में जमीन विवाद को लेकर चलीं तलवारें, बवाल में 13 लोग जख्मी

Pitai

चतरा के इटखोरी के परोका गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर के साथ तलवारें भी चलीं, जिससे 13 लोग घायल हो गए। इनमें से चार की स्थिति गंभीर है, जिन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को अपने नियंत्रण में लिया। थानेदार अभिषेक सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए हैं। पहले जख्मी लोग अपना इलाज करवा लें, उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लोन देने से इनकार करने पर बैंक में बवाल, ठेकेदार ने महिला मैनेजर को पीटा; मोबाइल भी तोड़ा

उन्होंने बताया कि एक प्लॉट पर एक पक्ष चहारदीवारी उठा रहा था। दूसरे पक्ष के आपत्ति जताने पर दोनों ओर से मामला बढ़ गया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

घायलों में एक पक्ष से 36 वर्षीय प्रदीप राम पिता, 42 वर्षीय सुधीर राम, 70 वर्षीय रामस्वरूप राम, 14 वर्षीय प्रिंस कुमार, 40 वर्षीय सोनू देवी, 35 वर्षीय खुशबू कुमारी, 60 वर्षीय जानकी देवी शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष से 55 वर्षीय नरेश राम, 45 वर्षीय सुनीता सेवी आदि हैं।

घुटने के बल चल रहे छात्र, बेल्ट से पीट रहा टीचर; कोचिंग इंस्टीट्यूट के वीडियो पर मचा हड़कंप

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now