- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

निलंबित IAS विनय चौबे केस: एसीबी करेगी CA उपेंद्र शर्मा से पूछताछ, आय से अधिक संपत्ति पर लेगी जानकारी

निलंबित IAS विनय चौबे को झारखंड हाईकोर्ट से झटका, सेवायत भूमि का अवैध खरीद बिक्री मामले में जमानत याचिका खारिज

निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उनके पारिवारिक सदस्य व सहयोगियों के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले की जांच कर रही एसीबी बुधवार को चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट उपेंद्र शर्मा से पूछताछ करेगी।

एसीबी ने उन्हें समन कर पूछताछ के लिए बुलाया है। एसीबी उनसे चौबे की चल-अचल संपत्ति के संबंध में जानकारी जुटाएगी। एसीबी यह जानने की कोशिश करेगी कि चौबे व उनके पारिवारिक सदस्यों ने आय से कितनी अधिक की संपत्ति अर्जित की है।

साहिबगंज और पाकुड़ में कोयला-पत्थर लोडिंग की हड़ताल खत्म, रेलवे के अधिकारियों और JMM नेताओं की हाईलेवल मीटिंग में बनी सहमति

एसीबी रांची थाने में 24 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें विनय चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, उनके ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह व विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया था।

एसीबी ने विनय चौबे के अलावा, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, सरहज प्रियंका त्रिवेदी, उन्हें फ्लैट बेचने वाले ज्योतिष एनके बेरा आदि से पूछताछ कर चुकी है।
आरोप है कि विनय कुमार चौबे ने शराब व जमीन घोटाले से अर्जित काली कमाई को अपने व अपने रिश्तेदारों और करीबियों के बैंक खातों, शेल कंपनियों और रियल इस्टेट में निवेश के माध्यम से सफेद करने की कोशिश की थी।

एसीबी अब चौबे के चार्टर्ड अकाउंटेंट उपेंद्र शर्मा से चौबे की चल-अचल संपत्तियों के बारे में जानकारी तो लेगी ही, उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आय, व्यय आदि की जानकारी जुटाएगी।

बिहार के सारण में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, CCTV फुटेज से अपराधियों की पहचान में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now