अवैध संबंध के शक में पति ने बर्बरता की सारी हदें पार की, पत्नी को आयरन से दागा, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च

अवैध संबंध के शक में पति ने बर्बरता की सारी हदें पार की, पत्नी को आयरन से दागा, प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर से एक पति की हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पारू थाना क्षेत्र में हुए इस दिल दहालाने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया। पति ने अवैध संबंध के शक में पत्नी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

बिहार में दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी को काटा दांत, लाठी-डंडे से पीटा, फाड़ दी वर्दी, गाड़ी में आग लगाने की भी कोशिश
मामला 13 जून का है, पीड़ित पत्नी ने बताया कि पति ने अवैध संबंध के शक में पहले उसकी पिटाई की। आयरन गर्म कर महिला के नाजुक अंगों और जांघ को दागा। इसके बाद भी उसका हैवानियत खत्म नहीं हुई तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल दिया।

राजा रघुवंशी हत्या के आरोपी कैमरे में दिखें, मेघालय में ट्रैकिंग के दौरान कैमरा देखकर छुपा लिया था चेहरा
इतना करने के बाद भी पति ही हैवानियत भरा व्यवहार नहीं रूका। पीड़ित पत्नी ने बतायाद कि इसके बाद उसके पति ने उसे करेंट देने की कोशिश की। इसके बाद पति ने हाथ-पैर बांधकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया। न तो खाना दिया और न ही उसका इलाज कराया।

बिहार में मानवता हुई शर्मसार, एंबुलेंस नहीं मिलने पर बाइक पर शव को ले गए परिजन
पीड़ित महिला ने 16 जून को पारू थाने में पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया है। पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अन्य आरोपी अब भी फरार है। पीड़ित पत्नी ने खुद पर हुए अत्याचार के बाद बताया कि “मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं और हमारे तीन बच्चे हैं. पिछले छह महीने से पति और उसके परिवार वाले मुझ पर शक कर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। 13 जून को उन्होंने मुझ पर गलत आरोप लगाए और जब मैंने सच्चाई साबित करने के लिए मेडिकल जांच की बात कही तो गला दबाकर मारने की धमकी दी। फिर बेरहमी से पिटाई की और वो सब किया जो एक इंसान सोच भी नहीं सकता।”

AK-47 से बिहार पुलिस के जवान ने खुद के सिर पर मार ली गोली, पुलिस लाइन में मची अफरातफरी
महिला ने बताया कि उसकी चीख-पुकार के बावजूद कोई उसे बचाने नहीं आया। पड़ोसी डर की वजह से चुप रहे. जब मेरा भाई 15 जून को आया, तब जाकर मेरी जान बची. पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे और गंभीर हालत में पारू PHC में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताकर उसे DMCH रेफर कर दिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now