Supreme Court में जमानत पर सुनवाई से पहले अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से CBI ने किया अरेस्ट

Supreme Court में जमानत पर सुनवाई से पहले अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल से CBI ने किया अरेस्ट

दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर आ रही है जिन्हे तिहाड़ जेल से सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को उनकी जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी उससे पहले सीबीआई की टीम ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।बुधवार को सीबीआई द्वारा कोर्ट में सीएम केजरीवाल की औपचारिक गिरफ्तारी की जाएगी।

Arvind kejriwal को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, निचली अदालत का फैसला रद्द
मंगलवार को सीबीआई की टीम ने अरविंद केजरीवाल से एक्साइज पॉलिसी केस में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को भी उनसे इस मामले में तिहाड़ जेल में पूछताछ की गई थी। बुधवार को अरविंद केजरीवाल को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि “अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने की पूरी संभावना है,इससे पहले केंद्र की BJP सरकार ने CBI के साथ मिलकर केजरीवाल जी के खिलाफ झूठा मुकदमा तैयार करके उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रची है.”

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now