पटनाः मोकामा से जेडीयू के बाहुबली विधायक जमानत पर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पटना से बाहर निकले। गोपालगंज में एक उपनयन संस्कार में शामिल होने गये बाहुबली अनंत सिंह और उनके समर्थकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अनंत सिंह के समर्थक उनके स्वागत में हथियारों को लहराते नजर आ रहे है। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव की है।
बताया जा रहा है कि विधायक अनंत सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान उनके स्वागत में जुटे समर्थक भोजपुरी गानों पर झूमते नजर आए और कुछ लोगों ने खुलेआम हथियार लहराने शुरू कर दिए। जैसे ही डीजे वाले भोजपुरी सिंगर करण सिंह का गाना “रंगदार के भतार भूमिहार जी” बजाया लोग झूमने लगे। उपनयन संस्कार कार्यक्रम में महिला डांसरों को भी बुलाया गया था। जो इस गाने पर डांस कर रही थी तब वहां मौजूद अनंत सिंह के समर्थक हथियार लेकर इस गाने पर झूमने लगे। इसका वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि Live Dainik इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
JDU विधायक अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों ने लहराएं हथियार
गोपालगंज का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
लाइव दैनिक वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता@Jduonline @RJDforIndia @BJP4Bihar @LJP4India @bihar_police @TejashwiOffice @JmmJharkhand #bihar pic.twitter.com/HDL5KuxG4O— Live Dainik (@Live_Dainik) May 4, 2026
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार लहराने वाले लोग कौन हैं और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अनंत सिंह नर्तकी का डांस देख रहे हैं। अनंत सिंह के सामने डांसर पर नोटों की बारिश की जा रही है।
JDU विधायक अनंत सिंह का वीडियो वायरल
गोपालगंज में डांस का मजा लेते नजर आए@Jduonline @RJDforIndia @INCBihar @LJP4India @BJP4Bihar #bihar pic.twitter.com/8fiSEIVaEY— Live Dainik (@Live_Dainik) May 4, 2026


