विश्व योग दिवस पर बगडू हिल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, हिंडाल्कों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 21, 2025

लोहरदगा : हिंडाल्को द्वारा संचालित बगडू हिल माइंस में भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र एवं हिंडाल्को बगडू द्वारा धूमकुड़िया में रूपक दुबे की अगुवाई में योगाभ्यास किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कपाल भारती, भस्त्रिका, अनुलोम विलोम, मंडूकासन, सूर्यनमस्कार इत्यादि योगाभ्यास कराया गया। भारतीय खान ब्यूरो रांची प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय खनन भूवैज्ञानिक फिलिप हापतगढ़ा ने कहा कि अपने दैनिक जीवन में प्रतिदिन योग करे एवं निरोग रहे। योग करने से बहुत सारी बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। कार्यक्रम में सहायक महाप्रबंधक तापस गछहत, राज सिन्हा, सुनील चौधरी, भास्कर सिन्हा , अभिनव कुमार, प्रदुम्न कुमार, निताई दंडपद ,आशीष कुमार, आश्विन सोमन, दिवाकर छेत्री, माधुरी कुमारी, रानी शर्मा, विशाल द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, डॉ निरपेंद्र नीरज के अलावा जगरनाथ, दीपक मिंज, नवल थापा के अलावा अन्य उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 06 21 at 13.22.27 24ed78da

See also  62 की उम्र में प्रोफेसर ने लैब असिस्टेंट को किया प्रपोज, किस करने के लिए दबोचा और फिर...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now