Bihar में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए,सीवान DM रहे विवेक मैत्रेय को नहीं मिली पोस्टिंग

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 23, 2026

Bihar में 23 IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए,सीवान DM रहे विवेक मैत्रेय को नहीं मिली पोस्टिंग

पटनाः बिहार सरकार ने 23 IAS का ट्रांसफर कर दिया है। 22 अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार 23 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शनिवार देर रात 23 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया, जिससे कई जिलों के डीडीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त बदल गए हैं। श्रेया श्री खगड़िया की डीडीसी, गरिमा लोहिया दरभंगा नगर निगम की आयुक्त बनी हैं।भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी श्रेया श्री को खगड़‍िया का उप विकास आयुक्त, बाढ़ की एसडीओ गरिमा लोहिया को दरभंगा नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

IAS 4 1787454302137
तुषार बने मधुबनी के DDC
दानापुर के एसडीओ अनिरुद् पाण्डेय को पूर्णिया नगर निगम का आयुक्त, पूर्णिया के एसडीओ तुषार कुमार को मधुबनी का उपविकास आयुक्त बनाया गया है। कटिहार के एसडीओ प्रद्म्युुन सिंह यादव को उद्योग विभाग का निदेशक, खादय प्रसंस्करण निदेशालय की जिम्‍मेदारी दी गई है।
मुजफ्फरपुर, पश्चिम की एसडीओ आंकाक्षा आनंद को सासाराम का उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण के अरेराज की एसडीओ अंजली शर्मा को समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर भेजा गया है।

See also  बिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर राजस्व कर्मी अंचल कार्यालय में रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

2
नवगछिया के एसडीओ रोहित कर्दम को कैमूर का उप विकास आयुक्त, आरा सदर की एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी को जमुई का उप विकास आयुक्त, सासाराम की एसडीओ नेहा कुमारी को कटिहार का उप विकास आयुक्त बनाया गया है।

3
विक्रम सिंह को दानापुर SDO की जिम्‍मेदारी
भागलपुर के एसडीओ कृष्णचंद्र गुप्ता को मधनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।जबकि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी, मसूरी से प्रशिक्षण पाकर लौटे विरुपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर का एसडीओ वहीं, प्रिया रानी को सासाराम का एसडीओ पद पर पदस्‍थापित किया गया है।
कृष्णा जोशी को बाढ़ का एसडीओ, प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर का एसडीओ, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा का एसडीओ, अजय यादव को बलिया, बेगूसराय का एसडीओ बनाया गया है।
सूरज कुमार को कटिहार का एसडीओ, विग्नेश टीए को पूर्णिया का एसडीओ, जतिन कुमार को शेरघाटी, गया का एसडीओ, के. परीक्षित को नवगछिया का एसडीओ, महेश कुमार को तारापुर का एसडीओ, कशिश बख्शी को पटना सिटी का एसडीओ बनाया गया है।

See also  पटना में आज 'नो हॉर्न डे', 2 अक्टूबर तक चलेगा खास अभियान; लाउडस्पीकर के लिए भी निर्देश
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now