- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

Live Dainik से बोले सुखदेव भगत- संसद में उठाएंगे सरना कोड का मुद्दा, आदिवासियों ने बीजेपी के खिलाफ दिया वोट

लोहरदगा से कांग्रेस के विजयी सांसद सुखदेव भगत ने लाइव दैनिक से खास बातचीत में कहा है कि वे संसद में आदिवासियों के लिए अलग सरना धर्म कोड की मांग उठाएंगें ।  उन्होंने कहा है कि आदिवासियों के लिए वे संसद में अलग सरना कोड के लिए आवाज उठाएंगें ।

WhatsApp Image 2024 06 05 at 11.28.06

संविधान बचाने की जिम्मेदारी मिली

सुखदेव भगत ने अपनी जीत के लिए राहुल गांधी औऱ मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद देते हुए कहा कि संविधान बचाने का और लोकतंत्र बचाने की एक मुहीम थी उसकी जीत हुई । उन्होंने कहा कि जनता वस तानाशाह मोदी सरकार को हटाना चाहती थी इसलिए महागठबंधन को जीता कर संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी दी है ।

WhatsApp Image 2024 06 05 at 11.26.54आदिवासी हितों के लिए करते रहेंगे काम

सुखदेव भगत ने कहा कि पाचंवीं अनुसूची में जो बातें कहीं गई थीं राहुल गांधी उस ओर लगातार इशारा कर रहे थे और बीजेपी और आरएसएस ने जिस तरह से आरक्षण और  संविधान को लेकर जो बयान दिए उससे आदिवासी नाराज हैं। हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को जिस प्रकार फैब्रिकेटेड केस में डाला गय इससे ट्राइबल कम्युनिटी काफी आहत थी  और आज भी ट्राइबल कम्युनिटी के साथ जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सरकार उन्हें आदिवासी भी नहीं मानती है भाजपा आरएसएस के लोग बनवासी बोलती है तो ये कहीं ना कहीं आदिवासियों का रेजेंटमेंट इस वोट के माध्यम से सामने आया है

See also  लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात, आदिवासियों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

बीजेपी के समीर उऱांव को दी मात

सुखदेव भगत ने लोहरदगा में बीजेपी के प्रत्याशी समीर उरांव को सवा लाख से अधिक वोटों से हरा दिया । सुखदेव भगत को 4,83,038 वोट मिले थे जबकि समीर उरांव को 3,43,900  वोट प्राप्त हुए । जेएमएम के बागी विधायक चमरा लिंडा को 4,59,98 वोट मिले ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now