लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से की मुलाकात, आदिवासियों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2025

लोहरदगाः कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने नई दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम से मुलाकात की। इस दौरान लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में रह रहे आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक विकासपर ध्यान केंद्रित करने, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने जैसे अनेक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

WhatsApp Image 2025 12 19 at 16.22.03 97766343

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन से झारखंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार जीतने पर दी गई बधाई
सांसद सुखदेव भगत ने इस मौके पर मंत्री जोएल ओराम को सरना पट्टा अंगवस्त्र देकरउनको सम्मानित किया। सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र में आदिवासी सब प्लान का राशि आता है लेकिन उसका समुचित लाभ आदिवासियों को नहीं मिलता है ।शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आदिवासी छात्र छात्राओं को छात्रावास की व्यवस्था करना , एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना और अनेक स्थानों में किया जाए। मैट्रिक पूर्व मौत्रिकोतर छात्रवृत्ति योजना को समय से छात्राओं को शैक्षिक सहायता प्रदान करें ताकि जनजातीय छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त कर सके। आदिवासियों के उत्थान के लिए स्वयं सहायता समूह और प्रधानमंत्री जनजातीय विकास मिशन के तहत कौशल विकास, आय सृजन और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में विशेष योगदान दिया जाए। वन अधिकार कानून ,सुपोषण भारत अभियान के माध्यम से जनजातीय समुदायों के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए विशेष कार्य किया जाए ।आदिम जनजाति समूह के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य ,कृषि विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए। आदिवासियों के संस्कृति बचाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए विशेष कार्य करने की मांग किए ।मंत्री ने सांसद सुखदेव भगत को आदिवासी के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देते हुए इसमें और तेजी लाने का आश्वासन दिए।

See also  लोहरदगा में 68वीं झारखण्ड ओपन एथलेटिक मीट का दूसरा दिन, साइकिल रेस और राइफल सूटिंग प्रतियोगिता रहा मुख्य आकर्षण
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now