सुखदेव भगत बने मध्य प्रदेश के AICC ऑब्जर्वर,लोहरदगा सांसद समेत झारखंड के 4 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

सुखदेव भगत बने मध्य प्रदेश के AICC ऑब्जर्वर,लोहरदगा सांसद समेत झारखंड के 4 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी

रांचीःसंगठन सृजन अभियान के तहत हर स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत को मध्य प्रदेश का एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणूगोपाल ने इसकी जानकारी पत्राचार कर सांसद सुखदेव भगत को दिया है। इधर सांसद सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और बेहतर परफॉर्मेंस से काफी कम समय में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और बेहतर वक्ता के रूप में अपनी पहचान बना ली है। सुखदेव भगत संसद के अंदर से बाहर तक प्रभावी रूप से अपनी बातों को रखते हैं और तार्किक ढंग से जवाब देते हैं।

माओवादी मनीष यादव के खात्मे से खत्म हो गया बिहार का लीडरशिप, नक्सलियों के ट्रेनिंग सेंटर बूढ़ा पहाड़ का था अंतिम टॉप कमांडर

जिसके कारण सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को प्रभावित करने का काम किया है। सांसद के कार्य क्षमता को देखकर पार्टी की राष्ट्रीय नेतृत्व ने इससे पहले भी सुखदेव भगत को पांच राज्यों का कांग्रेस संसदीय दल (सीपीसी) के राज्य कमेटी का संयोजक बनाया था। साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन ने सुखदेव भगत को गुजरात का एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाया है, अब मध्यप्रदेश का भी एआईसीसी ऑब्जर्वर बनाया गया है, जो लोहरदगा जिले के साथ-साथ झारखंड राज्य के कांग्रेसियों के लिए गौरव की बात है। सांसद सुखदेव भगत ने अपनी प्रतिभा और बेहतर वक्ता के कारण देशवासियों के बीच बहुत काफी कम समय में अपनी अमिट छाप छोड़ने का भी काम किया है, जिसकी चर्चा हर प्लेटफार्म पर होती रही है।सुखदेव भगत के अलावा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व सांसद अजय कुमार और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा पर्यवेक्षक मनोनीत किया गया है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now