रांचीः लोहरदगा लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद सुखदेव भगत बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात कर उनका आभार प्रकट किया। इस दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री ने सांसद सुखदेव भगत को जीत पर बधाई दी। इसके बाद दोनों नेताओं ने झारखंड के वर्तमान राजनीतिक पर विचार विमर्श किये। विधानसभा चुनाव में भी पूरी मुस्तैदी के साथ इंडिया गठबंधन लड़ेगा। झारखंड सरकार संवेदनशील सरकार है। सरकार जन आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है जिसका फायदा आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन दल को मिलेगा।
गौरतलब है कि चंपाई सोरेन ने नामांकन के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं को सुखदेव भगत का समर्थन करने के लिए उत्साहित किया था । इतना ही नहीं चमरा लिंडा के चुनाव में खड़े होने पर भी ऐतराज जताया था और पार्टी से निलंबित कर दिया था । 
सुखदेव भगत ने रांची में झारखंड के पूर्व मंत्री सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की से उनके आवास में मिलकर उनका आभार प्रकट किये ।इस दौरान बंधु तिर्की ने भी सुखदेव भगत को सांसद बनने पर बधाई दिए। उल्लेखनीय है कि बंधु तिर्की चुनाव से पहले ही लोहरदगा गुमला क्षेत्र का भ्रमण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का काम किए थे जिसका चुनाव में पार्टी को फायदा मिला।










