सुदेश महतो ने लोहरदगा में निकाली जन आशीर्वाद यात्रा, नीरु शांति भगत के लिए मांगा समर्थन

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 11, 2024

लोहरदगाः जन आशीर्वाद पदयात्रा लोहरदगा शहर के ललित नारायण स्टेडियम से शुरू होकर बरवाटोली चौक, मिशन चौक,अपर बाजार, बड़ा तालाब पावरगंज चौक रेलवे साइडिंग बस स्टैंड होते हुए आजसू प्रधान कार्यालय में सभा में तब्दील हुई। इस पदयात्रा के माध्यम से एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत के पक्ष में वोट की अपील की गई।

WhatsApp Image 2024 11 11 at 11.53.09

इस पदयात्रा में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो जनता जनार्दन से इस चुनावी समर में एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ नगर और लोहरदगा विधानसभा के सभी पंचायतो में जन आशीर्वाद पदयात्रा निकाली गई। सभी पंचायत के प्रभारी पंचायत पदयात्रा का नेतृत्व किया।आजसू, भाजपा जदयू एवं एलजीपी (आर) के सभी कार्यकर्ता बूथ से लेकर जिलाध्यक्ष पदयात्रा में शामिल हुए।

See also  IndiGo ने यात्री से वसूल ली 'Cute Fee', लोग बोले- अब क्यूट होना भी अपराध
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now