डेस्कः अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे-देश दुनियां को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 270 लोगों की मौत हो गई लेकिन इस बीच कुछ ऐसे चमत्कार हुए जिसने सबको चौकाया भी और अपना ध्यान भी खींचा। इस हादसे में सिर्फ एक शख्स विश्वास कुमार रमेश जिंदा बचे। विमान के मलबे के बीच कुछ ऐसा मिला जिसे चमत्कार से कम नहीं कहा जा रहा है। विमान हादसे के मलबे में हिंदुओं की पवित्र ग्रंथ भगवत गीता सुरक्षित मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया कि विमान क्रैश होने के बाद भी भगवान कृष्ण के बाल रूप की एक मूरत भी बाल-बाल बच गई। वीडियो शेयर करने वाला खुद यह देखकर हैरान है।
Air India Plane Crash: चमत्कार होते है! विमान हादसे में एक मात्र जिंदा बचे यात्री ने कहा- जब मैं उठा तो ….
एक्स पर निखल सैनी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में भीषण आग की वजह से आस-पास की हर चीज पिघल गई, फिर भी भगवान कृष्ण की यह मूर्ति पूरी तरह से सुरक्षित रही,यहां तक कि इस पर लगा कपड़ा भी जस का तस रहा। हम किसी अंधविश्वास को सही नहीं ठहरा रहे हैं,लेकिन इतने ज्यादा तापमान पर,इसका अछूता रहना वाकई हैरान करने वाला है।
In the Ahmedabad flight crash, everything around melted in the intense blaze — yet this Krishna murti remained completely intact, even the cloth on it untouched. Not justifying any myth, but at such high temperatures, it’s truly hard to explain.#planecrash | #AirIndiaCrash pic.twitter.com/cAS9cmK883
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) June 14, 2025
विमान हादसे में पटना की मनीषा ने गंवाई जान, एयर होस्टेज के रूप में जिंदगी की आखिरी सफर पर जा रही थी लंदन
वीडियो में क्या है?
वीडियो मात्र 9 सेकेंड का है। निखिल सैनी ने दावा किया है कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान के क्रैश होने के बाद भी भगवान कृष्ण के बाल रूप की यह छोटी सी मूर्ति बिल्कुल सुरक्षित है। ताज्जुब यह भी है कि इस वीडियो की शुरुआत में एक आईफोन भी दिख रहा है जो फुली डैमेज नहीं हुआ है। भगवान कृष्ण के पास कंगल के आकार का सोना भी दिख रहा है जो बिल्कुल भी नहीं गला है। हालांकि हम क्लियर कर दें कि हिंदुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।




