- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सुबह सुबह अरविंद केजरीवाल के करीबियों पर ED का छापा, CM के PS और सांसद के घर ईडी की रेड

दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी नेताओं के घर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के घर पर ईडी की टीम ने रेड किया है। दिल्ली के करीब 12 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है। दिल्ली जल बोर्ड में भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने एक्शन लिया है।

आम आदमी पार्टी से जुड़े नेताओं के घर हो रही छापेमारी को लेकर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। आतिशी ने कहा है कि हमें चुप कराने के लिए ईडी नेताओं के घर रेड कर रही है। दो साल के छापे में ईडी को कुछ भी नहीं मिला। ईडी की सारी गवाही फर्जी है।

See also  रामगढ़ में राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, कार्रबाइन समेत कई हथियार बरामद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now