- Advertisement -
WEB_BANNER_CM_RamNavamiWEB_BANNER_CM_RamNavami

गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, मीडिया पर लाठीचार्ज

गढ़वा में रामनवमी जुलूस पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, मीडिया पर लाठीचार्ज

गढ़वाः जिले के रमकंडा प्रखंड में गुरुवार देर रात अष्टमी को निकाली गई रामनवमी जुलूस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने कौआखोल शिव चबूतरा के पास जाने से रोक दिया। दूसरे समुदाय के लोगों ने जुलूस को वहीं रोक दिया और पत्थरबाजी की गई। माहौल को बिगड़ता देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तीतर-बीतर किया। इसके बाद जुलूस वापस लौट गया। इस घटना के दौरान रामनवमी जुलूस लेकर जा रहे लोगों को चोटें लगी जिन्हें एंबुलेंस के जरिये अस्पताल भेजा गया।

रांची की सीनियर DCM सूची सिंह को पद से हटाया गया, घूसखोरी कांड में CBI की पूछताछ के बाद कार्रवाई
फिलहाल, रंका इंस्पेक्टर अभिजीत गौतम मिश्रा ने माइक के जरिए लोगों को अलग हटने के लिए निर्देश दिया। माहौल तनावपूर्ण होने की बात कही और लोगों को उत्पात मचाने से रोकने का निर्देश दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस कैंप कर रही है।विदित हो कि इससे पूर्व बुधवार को भी दूसरे समुदाय के लोगों ने महावीरी झंडा ले जाने से रोक दिया था। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने छह घंटे तक रमकंडा मेदिनीनगर सड़क को जाम कर दिया था।
मीडियाकर्मियों पर पुलिस ने भांजी लाठी, समाचार कवरेज करने से रोका
घटनास्थल पर समाचार कवरेज कर रहे मीडिया कर्मियों पर पुलिस ने लाठी भांजी। जब पुलिस को बताया गया की पत्रकार हैं, समाचार कवरेज कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने पत्रकार पर लाठी बरसाया। संभवतः पुलिस चाहती है की यहां की ख़बरें बाहर न जाए और कोई बड़ा मामला न बने।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now