सेवानिवृति के बाद नई पारी की शुरूआत करें, समाज में आगे आएं, दो पुलिस पदाधिकारियों के रिटारमेंट पर आयोजित विदाई समारोह में बोले SP हारिस बिन जमां

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 4, 2025

लोहरदगा : जिले से सेवानिवृत दो पुलिस पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को लोहरदगा जिला पुलिस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां, किस्को के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर, किस्को अंचल के इंस्पेक्टर संदीप रंजन, सीसीआर इंस्पेक्टर पुष्पलता कुमारी, सार्जेंट मेजर शेरू रंजन, पुलिस निरीक्षक कोर्ट एरिया चंद्रशेखर आजाद, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदीप भगत, सचिव मुरारी कुमार, उपाध्यक्ष महेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष संजय तुरी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष जेवियर लुगून, सचिव रूपनारायण महतो सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। मौके पर सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक सच्चिदानंद साहू एवं पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई।

3
मौके पर एसपी के साथ अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर, बुके एवं धार्मिक ग्रंथ देकर सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही उपहार भी भेंट किया। इस अवसर पर सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों द्वारा लोहरदगा जिले में किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके कार्य और सहयोग की सराहना की गई। मौके पर एसपी हारिस बिन जमां ने कहा कि सरकारी नौकरी में सेवानिवृति सतत प्रक्रिया है। इससे सभी को एक निश्चित समय में गुजरना होता है। उन्होंने कहा कि जिस दिन आपकी नौकरी लगती है उसी दिन आपकी सेवानिवृति की तिथि भी तय हो जाती है। उन्होंने कहा कि अब सेवानिवृति के बाद आपलोग नई पारी की शुरूआत करें। समाज में आगे आकर लोगो की सेवा करें। शरीर को स्वास्थ्य रखें और निरोग रहें। आप पुलिस सेवा से सेवानिवृत हुए हैं, ऐसे में अनुशासित हैं। आपलोग ईमानदारी से सेवा करें। आपलोग अब अपने परिवार में समय दे। आप सेवानिवृत पुलिस अधिकारी को जब भी कुछ जरूरी हो तो आपके लिए सभी पुलिस अधिकारी एवं जवान एक साथ खड़े हैं।

See also  घंटे भर की बारिश में डूब गई रांची की सड़कें, जलजमाव से सड़क जाम, कई घरों में घुसा पानी

2 11 14

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now