बिहार के सासाराम में पागल कुत्ते की वजह से भगदड़ जैसे हालात, डेढ़ घंटे के अंदर 50 लोगों को काटा

बिहार के सासाराम में पागल कुत्ते की वजह से भगदड़ जैसे हालात, डेढ़ घंटे के अंदर 50 लोगों को काटा

डेस्कः बिहार के सासाराम जिले में नासरीगंज प्रखंड के अतिमीगंज, जमालपुर व हरिहरगंज में एक पागल कुत्ते के आतंक से स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया था। रविवार सुबह पागल कुत्ते ने डेढ़ घंटे में लगभग 50 लोगों को काट लिया। इस दौरान कई मवेशी भी कुत्ते के शिकार हुए। कुत्ते के आतंक से भगदड़ जैसे हालात बन गए थे। आखिर में गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला। बताया जाता है कि रविवार सुबह एक पागल कुत्ते के आतंक से लोग खौफजदा हो गए। देखते ही देखते कुत्ते ने लगभग 50 लोगों को काट लिया। कुत्ते के आतंक से लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आतंक को देखते हुए हरिहरगंज वार्ड संख्या 14 के युवकों ने कुत्ते को घेर कर मार डाला।

बिहार के क्रिमिनल का UP में एनकाउंटर, 50 हजार के इनामी में STF ने किया ढेर
स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह पांच बजे पागल कुत्ते ने सुबह टहलने के लिए निकले अतमिगंज के ग्रामीणों पर हमला करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि सड़क पर जो भी दिखाई देता, कुत्ता उसे अपना शिकार बनाते गया। किसी को गला तो किसी के पैर व हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया।

पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, अफतरातफरी के बीच खिड़की से कूदे लोग
दोपहर तक पीएचसी में ग्रामीणों की भीड़ इंजेक्शन लेने के लिए लगी रही। पीएचसी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एनके आर्या ने बताया कि अतिमीगंज, जमालपुर, हरिहरगंज और नासरीगंज के दर्जनों ग्रामीणों को रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत समाजसेवी भी अस्पताल पहुंचे। मौके पर समाजसेवी श्यामुल हक, बीस सूत्री अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद शमशाद अहमद परसवी, प्रतिनिधि बबन कुमार सिंह, सुभाष चौधरी, अजमेरी कुरैशी, नपं कर्मी रामबाबू कुमार, धीरज कुमार आदि उपस्थित थे।

ठाकुरगांव थाना प्रभारी ने साले के साथ नशे में धुत होकर की थी मारपीट, पुलिसकर्मी की पिटाई मामले में आया नया मोड़, दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई प्राथमिकी
मुख्य पार्षद शबनम आरा ने बताया कि वर्तमान संकट को देखते हुए नगर प्रशासन ने अहम फैसला लिया है। जिसके तहत नगर के आवारा कुत्तों को पकड़ कर वन विभाग के हवाले किया जाएगा। कुत्ते पकड़ने का अभियान जल्द शुरू किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now