लोहरदगा में रफ्तार का कहर, बॉक्साइड लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

लोहरदगा में रफ्तार का कहर, बॉक्साइड लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

लोहरदगाः रविवार देर शाम को रफ्तार का कहर देखने को मिला। सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइड लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

d1998a40 53a0 4245 899a db89cc4e65dd

लोहरदगा पुलिस लाइन में हर्षोल्लास से मनाया गया सरहुल, SP हारिस बिन जमां हुए शामिल, पाहन ने पूजा-अर्चना कर किया अखड़ा का उद्घाटन
मिली जानकारी के अनुसार,लोहरदगा-लुकईया मोड़ पथ पर सदर थाना क्षेत्र के कैमो महुआ टोली के समीप बॉक्साइट लोड ट्रक संख्या जेएच 07 सी-2435 की चपेट में आने से प्लसर एनएस मोटरसाइकिल संख्या जएच 08के-8342 में सवार तीनों युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। स्थानीय लोग बताते हैं कि तेज रफ्तार उक्त बॉक्साइट लोड ट्रक ने मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक छोड़कर मौके पर चालक और खलासी फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस की टीम मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृत युवकों की पहचान लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हेंदलासो भदुआपारा गांव निवासी सुखदेव उरांव के पुत्र प्रदीप उरांव (26 वर्ष), गुमला जिले के बरान निवासी संजय उरांव (25 वर्ष), और गुमला निवासी संजय उरांव (25 वर्ष), के रूप में हुई है।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 21.00.04 03c18085

बताया जाता है कि दोनों संजय उरांव हेंदलासो भदुआपारा में प्रदीप उरांव के घर आए हुए थे। जहां से रविवार शाम संजय उरांव, प्रदीप उरांव और संजय उरांव एक ही मोटरसाइकिल से लोहरदगा भदुआपारा की ओर जा रहे थे। तभी लोहरदगा से कैमो की ओर जा रही बाक्साइट लदे ट्रक ने तीनों मोटरसाइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल दिया है।

WhatsApp Image 2025 03 23 at 21.00.04 dad7a315

सभी शवों का पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा। मामले में एसपी हारिस बिन जमां का कहना है कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हुई है। सदर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now