दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद

दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद

डेस्कः केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। दिल्ली-मुंुबई और रांची में चलाए गए इस ऑपरेशन में कुल 5 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। यह मॉड्यूल ISIS से प्रेरित था और दिल्ली में केमिकल बमों के जरिए बड़े हमले की फिराक में था।

रांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, लॉज में बना रखा था ठिकाना – हथियार, केमिकल और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
पुलिस ने बुधवार को पहले तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से दो आफताब और सूफियान को दिल्ली से पकड़ा गया। ये दोनों मुंबई के रहने वाले हैं और इनके पास से हथियार और आईईडी (IED) बनाने का सामान बरामद हुआ। वहीं, तीसरे आतंकी असहर दानिश को झारखंड के रांची से गिरफ्तार किया गया, जिसके ठिकाने से केमिकल आईईडी बनाने का सामान बरामद हुआ।

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी तबाही मचाने का था मकसद, पकड़े गए आतंकियों ने क्या बताया?
देर रात चले ऑपरेशन में मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुलिस ने दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तार आतंकियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल के कई सदस्य केमिकल बम बनाने में एक्सपर्ट हैं। पुलिस ने बताया कि यह आतंकी नेटवर्क दिल्ली में एक बड़ा हमला करने की योजना बना रहा था। इस सफल ऑपरेशन ने एक बड़े खतरे को टाल दिया है।

 

कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए बढ़ाया गया, सुशीला कार्की के विरोध के बाद लिया गया फैसला, Gen-Z के दो गुट आपस-में भिड़े

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कहा, "एक पैन इंडिया टेरर मॉड्यूल का खुलासा किया गया है...5 अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई की गई है...5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असरार दानिश, जो रांची का रहने वाला है, का मुख्य किरदार था। इसके साथ में 2 लोग मुबंई के थे-सूफियान अबुबकर और आफताब अंसारी। इनको दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है...हुजैफा यमन को तेलंगाना के निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से काफी मात्रा में IED बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं...कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं...इनको एक खिलाफत-स्टाइल का एक समूह तैयार करना था...साथ ही, उन्हें कुछ टारगेटिड किलिंग का काम सौंपा जाना था...असरार दानिश का हैंडलर एक पाक समर्थित हैंडलर है...इसमें आगे की जांच की जाएगी..."

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now