बिहार में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजलेंस का छापा, 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2025

बिहार में शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर विजलेंस का छापा, 3.75 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

पटनाः तिरहुत के शिक्षा विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र कुमार के कई ठिकानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष निगरानी इकाई ने गुरुवार की सुबह सुबह छापा मारा है।विशेष निगरानी इकाई ने इनके पूर्णिया स्थित आवास पटना स्थित आवास एवं सरकारी कार्यालय में एक साथ छापामारी शुरू की है। मुजफ्फरपुर के साथ पटना में जगनपुरा, पूर्णिया में ड्राइवर टोला रामबाग में एक साथ विशेष निगरानी इकाई की अलग-अलग टीमों ने धावा बोला है।

पटना में राजद नेता को बदमाशों ने दौड़ाकर भून डाला; राघोपुर से लड़ने वाले थे निर्दलीय चुनाव
वीरेंद्र कुमार पर आरोप है कि इन्होंने शिक्षा विभाग में रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 75 लाख से अधिक रुपए की अवैध कमाई की है इनके बारे में पुख्ता जानकारी हासिल करने के बाद विशेष निगरानी इकाई की टीम ने इन पर आज से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज किया और कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद उनके अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है।छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी है इनके ठिकानों से बड़ी मात्रा में संपत्ति और नकदी बरामद होने की आशंका एसवीयू द्वारा जताई जा रही है।

See also  100 Most Powerful People in India 2026:देश के100 सबसे शक्तिशाली लोगों की लिस्ट में हेमंत सोरेन भी शामिल

दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद

बताया जा रहा है कि, शिक्षा विभाग के डिप्टी डॉक्टर करीब 4 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित की है। अब छापेमारी के दौरान टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कागजात भी बरामद हुए हैं। वीरेंद्र नारायण इससे पहले DEO के पद पर भी तैनात रह चुके हैं। इनके ऊपर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) की धारा 13(1)(बी) के साथ 13(2) के साथ 12 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।

नेपाल में 18 जेल ब्रेक कर 13572 कैदी हुए फरार, सुशीला कार्की अब संभालेंगी कमान, बालेन शाह ने दिया फुल सपोर्ट
उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी सेवा अवधि के दौरान, विभिन्न पदों पर रहते हुए और बिहार सरकार में एक लोक सेवक रहते हुए, लगभग 3,75,66,092/- रुपये की अवैध और जानबूझकर भारी संपत्ति अर्जित की, जो उनकी ज्ञात कानूनी आय के स्रोतों से अनुपातहीन बताई गई है और जिसका संतोषजनक हिसाब देने की संभावना उनके पास नहीं है। आज, एलडी द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर और पटना स्थित आरोपियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में एक साथ तलाशी चल रही है।

See also  JSSC CGL परीक्षा के परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, पूछा कब तक जांच होगी पूरी
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now