डेस्कः कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी की तबीयत रविवार की रात बिगड़ गई। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
बताया जा रहा है कि उन्हे पेट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि वो ऑब्जर्वेशन में हैं और स्थिति नियंत्रण में है।
नीतीश कुमार के प्रधान सचिव दीपक कुमार की पत्नी को बनाया गया महिला आयोग का सदस्य, नोटिफिकेशन में किया गया बड़ा खेल
इससे पहले 7 जून को उन्हें नियमित चिकित्सा जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में वरिष्ठ कांग्रेस नेता को उनकी चिकित्सा जांच के बाद छुट्टी दे दी गई। पार्टी के एक नेता ने कहा था कि उन्हें शिमला के छराबड़ा में अपने निजी आवास से देर दोपहर अस्पताल ले जाया गया था। आईजीएमसी के एक डॉक्टर ने कहा कि उनका रक्तचाप “सामान्य से थोड़ा अधिक” था, लेकिन पुष्टि की कि वह “सामान्य और स्थिर” था।




