घाटशिला से जेएमएम के प्रत्याशी होंगे सोमेश सोरेन, बीजेपी ने बाबूलाल सोरेन को दिया है टिकट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

somesh soren ghatshila

रांची: घाटशिला उपचुनाव के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना उम्मीदवार का एलान कर दिया है । हेमंत सोरेन ने दिवंगत रामदास सोरेन के बड़े बेटे सोमेश सोरेन को टिकट दिया है । रांची में केेंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई । 

जेएमएम के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “झामुमो केंद्रीय समिति की बैठक में झामुमो परिवार के कर्मठ साथियों के साथ शामिल हुआ। केंद्रीय समिति की पूर्व की सभी बैठकों में स्मृति शेष दिशोम गुरुजी उपस्थित होते थे एवं उनका हम सबों के बीच होना झामुमो परिवार का संबल था, हमारा साहस था। आज हम गुरुजी के आशीर्वचन नहीं सुन पाए लेकिन उनका निर्देशन, उनका दिखाया रस्ता सदैव हमें संघर्ष पथ पर राह दिखाते रहेगा।

hemant soren with picture of shibu soren G3TMrnBWUAA7jCc

रामदास सोरेन के बेटे हैं सोमेश सोरेन

आगामी घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए घाटशिला के लोगों के दिलों में बसने वाले महान आंदोलनकारी और मेरे अभिभावक स्वरूप स्व रामदास दा के बड़े बेटे, मेहनतकश युवा नेता सोमेश सोरेन को झामुमो ने अपना उम्मीदवार बनाया है। जैसे रिकॉर्ड जीत के साथ स्व रामदास दा को घाटशिला की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया था, मुझे विश्वास है इस उपचुनाव में भी जनता अपना भरपूर स्नेह और आशीर्वाद देगी।
See also  रामदास सोरेन की जगह उनका बेटा बनेगा मंत्री, सोमेश सोरेन को हेमंत कैबिनेट में मिलेगी जगह
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now