कोई VIDEO बना रहा है; गुरुग्राम के होटल में अमेरिकी फैमिली के साथ हैरान करने वाली घटना

gurugram_viral_video_news

एक अमेरिकी परिवार ने गुरुग्राम के एक होटल में धूप सेंकते समय उनका गुप्त रूप से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि उसने आरोपी के छिपकर वीडियो बनाने की घटना को एक वीडियो में रिकॉर्ड किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने त्वरित ऐक्शन की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दो अमेरिकी बहनें रोरी और सेज इन दिनों अपने माता-पिता के साथ दुनिया भर की यात्रा कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में भारत में अपने प्रवास के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो क्लिप में एक शख्स होटल की खिड़की पर खड़ा नजर आ रहा है। उसके हाथ में मोबाइल नजर आ रहा है।

झारखंड में बारिश को लेकर आज रेड अलर्ट, कई जिलों में स्कूलों को किया गया बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त

शेयर किए गए वीडियो क्लिप को देखकर ऐसा लग रहा है कि शख्स छिपकर इस परिवार का वीडियो बना रहा है। यह घटना तब होती है जब यह अमेरिकी परिवार खुले में होटल परिसर में ही धूप सेंक रहा होता है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दोनों बहनों की मां को कैमरे पर स्थिति के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है।

बहनों में से एक कहती है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है। आरोपी समझदार नहीं मालूम पड़ता… होटल के कमरे की खिड़की पर खड़े उस शख्स को देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने पोस्ट के कैप्शन में परिवार ने लिखा- यदि आप भारत आने की योजना बना रही महिला हैं तो मैं किसी पुरुष बॉडीगार्ड के बिना नहीं आऊंगी। चाहे आप धूप सेंक रही हों या पूरे कपड़े पहनी हों…

बिहार विधान परिषद से फाइल चोरी की SIT करेगी जांच, DIG करेंगे मॉनिटरिंग

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि हम भारत में इस व्यवहार को बहुत आम पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पोस्ट पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोगों ने परिवार से मामले को आगे बढ़ाने की अपील की है।

एक यूजर ने कहा- कृपया इसकी रिपोर्ट होटल के स्टाफ के साथ सीनियर मैनेजमेंट से करें। यदि कुछ नहीं होता है तो पुलिस के पास जाएं। वहीं एक अन्य ने कहा- हे भगवान, कितना डरावना है! कुछ ने कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा- आप इस बारे में पुलिस को बता सकते हैं। आरोपी को अरेस्ट कर लिया जाएगा। एक अन्य ने कहा- यह कानूनन गलत है। दूसरे ने कहा- काश AI इतना मजबूत होता कि वह उस भारतीय अंकल को तलाश पाता और यह वीडियो उसकी पत्नी को भेज पाता।

सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, UPS में मिलेगी ओल्ड पेंशन स्कीम जैसी सुविधा; जानें क्या-क्या लाभ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now