पलामू में सांप का जहर बरामद, बाजार में इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 21, 2025

पलामू में सांप का जहर बरामद, बाजार में इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये, पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

पलामूः जिले से वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग ने फ्रांस निर्मित 1200 ग्राम सांप का शुद्ध जहर बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 80 करोड़ रुपये बतायी जाती है। साथ ही ढाई किलो पैंगुलिन शल्क भी बरामद किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख रुपये है।

JSSC पेपर लीक मामले में रेलवे का सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार, नेपाली सिम का इस्तेमाल कर दे रहा था चकमा
औरंगाबाद से बाप-बेटे की हुई गिरफ्तारी
डीएफओ सत्यम कुमार ने बताया कि इस मामले में वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और वन विभाग ने देव (बिहार के औरंगाबाद जिला) से मोहम्मद सिराज (60), मोहम्मद मिराज (36) और पलामू में हरिहरगंज के कौवाखोह से राजू कुमार (50) को गिरफ्तार किया है. सिराज और मिराज पिता-पुत्र हैं।

धनबाद के चर्चित ठेकेदार एलबी सिंह के यहां ईडी की छापेमारी, टेंडर आवंटन में गड़बड़ी का मामला
वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
डीएफओ ने बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को सूचना मिली थी कि पलामू में सांप के जहर की खरीद-बिक्री की जाती है। इसके बाद वन विभाग ने देव से मो सिराज और मो मिराज को गिरफ्तार किया। उसने वन विभाग के अधिकारियों को बताया कि हरिहरगंज के कौवाखोह का रहने वाला राजू कुमार सांप के जहर की खरीद-बिक्री करता है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। राजू कुमार हरिहरगंज बाजार में गुड़ व महुआ की दुकान चलाता है। इसी दुकान से वह सांप के जहर का कारोबार करता है।

See also  बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, सत्याग्रह एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ खूब बवाल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now