बिहार में बारिश से बुरा हाल, कहीं सड़क तो कहीं डायवर्सन टूट गया, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

बिहार में बारिश से बुरा हाल, कहीं सड़क तो कहीं डायवर्सन टूट गया, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश

डेस्कः बिहार के अलग-अलग जिलों में बारिश भारी तबाही ला रही है। गयाजी, बांका समेत कुछ अन्य जिलों के अलावा मुंगेर में भी बारिश ने भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। पिछले दो तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र की तमाम छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग के महकोला बासा के समीप महकोला बुढ़िया नदी पर बनाया गया डायवर्सन, नदी की तेज धार में बह गया। जिससे हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया है।

bihar flood 1752649555534 1752649555674

बिहार के गयाजी में बारिश से तबाही, बह गया पुल, रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा, कई ट्रेन प्रभावित
स्पष्ट तौर पर कहा जाए तो हवेली खड़गपुर तारापुर के बीच संपर्क भंग हो गया है। वही इसी मार्ग पर नगर परिषद क्षेत्र के कच्ची मोड के समीप डंगरी नदी उफान पर है। सड़क निर्माण के क्रम में डंगरी नदी पर बनाए जा रहे पुल को लेकर आवागमन के उद्देश्य से बनाया गया डायवर्सन डूब गया है। डायवर्सन के ऊपर से पानी के तेज बहाव के बीच लोग जोखिम उठाकर आवागमन कर रहे हैं। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न नदियां उफान भरने लगी हैं।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 12.46.38 fe1bf466 1752657375546

झारखंड में भारी बारिश के बीच टला बड़ा हादसा, भूस्खलन से रेल सेवा हुई प्रभावित, रात भर चला राहत कार्य 
हवेली खड़गपुर तारापुर मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर जगह-जगह नदियों पर बनाए जा रहे पुल को लेकर बनाए गए डायवर्सन डूब गए हैं या क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कई जगह डायवर्सन टूट गए हैं तो कहीं डायवर्सन के ऊपर से पानी का तेज बहाव लोगों के सामने आवागमन में मुश्किल बना हुआ है। डायवर्सन पर पानी का तेज बहाव के बीच कई लोग जान की परवाह किए बगैर आवाजाही कर रहे हैं। तो कई युवा अटखेलिया भी करते दिख रहे हैं। जानकार बताते हैं कि इसी तरह अगर लगातार बारिश होती रही तो जगह-जगह बनाया गया डायवर्सन पानी का तेज बहाव नहीं झेल पाएगा और महकोला बासा की तरह ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा। जिससे लोगों को भारी परेशानी आएगी।

road collapse heavy rain 1

पलामू में भारी बारिश से स्थिति बिगड़ी, कई घरों में घुसा पानी, बुधवार के लिए अलर्ट जारी
इस मॉनसून सीजन में बारिश की कमी झेल रहे बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार 16 जुलाई से मॉनसून फिर से वेग में आ गया है। राज्य के अधिकांश जिलों को काले बादलों ने अपने आगोश में ले लिया है। दक्षिण बिहार में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पटना में भी झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने तात्कालिक रेड अलर्ट जारी कर मुजफ्फरपुर समेत 4 जिलों में ठनका और तेज बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में मंगलवार रात से ही लगातार पानी गिर रहा है, जिससे नदी-नाले उफान पर आ गए हैं।
मौसम विभाग ने सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और नालंदा जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बुधवार शाम तक तेज मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। इसके अलावा पटना, सीतामढ़ी, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, जहानाबाद, गयाजी, बांका, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी जिले में भी वज्रपात का तात्कालिक ऑरेंज अलर्ट है।वैशाली जिला में भी लगातार हो रही बारिश से जलजमाव की स्थिति बन गई है। महनार मेन रोड़ पर जदुआ-कर्णपुरा के पास सड़क पर पानी आग या है।

WhatsApp Image 2025 07 16 at 10.44.40 0818e13f 1752657409866

बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी,नीतीश कुमार ने TRE-4 शिक्षकों की रिक्तयों की गणना करने का दिया निर्देश
जिले में रात भर से हो रही भारी बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित है। शेरघाटी में पलकिया शेरपुर और फतेहपुर को जोड़ने वाली सड़क पर बना पुल बह गया। मोरहर नदी उफान पर है। इमामगंज के पकरी गुरिया गांव के बधार में बाढ़ आई है। बोधगया के निचले इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है।

 

कटिहार के बालसुधार गृह से छह नाबालिग फरार, ग्रिल काटकर निकले बच्चे, मचा हड़कंप
जिले के गुरुआ के राजन गांव में नदी के तेज पानी में 6 युवक बह गए। इनमें से तीन युवक खुद किनारे आ गए, बाकी को स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद बचाया। सभी युवक बिहार पुलिस की तैयारी करने गए थे। दूसरी ओर, बोधगया में बतसपुर गांव के पास मोराटाल रोड कट गया है। बतसपुर डैम पर पानी के दबाव के कारण मुहाने नदी से निकलने वाला मोराटाल पईन टूट गया है। सड़क का कटावअब भी जारी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now