सीता सोरन पहुंची रांची, बाबूलाल मरांडी से मुलाकात, बीजेपी ज्वाइन करने के बाद पहला दौरा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 28, 2024

Sita soren bjp babulal maranid

रांचीः सीता सोरेन अब झारखंड के लिए कोई अनजाना चेहरा नहीं है बल्कि वो नए अवतार के साथ जेएमएम की जड़ें खोदने के लिए चुनावी मैदान में आ चुकी हैं । भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद पहली बार वो रांची पहुंची और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की । सीता सोरेन अपने ससुर और आदिवासियों के सबसे बड़े नेता के तौर पर स्थापित दिशोम गुरु शिबू सोरेन के परंपरागत सीट पर बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ रही हैं । बीजेपी में शामिल होते ही  सीता सोरेन की चेहरे पर हर वक्त मौजूद रहने वाला तनाव भी नजर नहीं आ रहा । आम तौर पर जब वो जेएमएम नेताओं और पार्टी की मीटिंग में हेमंत की मौजूदगी में नजर आईं तो चेहरे पर कभी मुस्कान नहीं दिखी। माना जा रहा है कि सीता सोरेन फ़िलहाल बीजेपी में कंम्फर्ट महसूस कर रही हैं। बीजेपी के लिए सीता सोरेन, शिबू सोरेन परिवार के खिलाफ तुरुप का इक्का मानी जा रही हैं । नामांकन के बाद चुनाव प्रचार के दौरान सीता सोरन के भाषणों पर सबकी निगाहें होंगी। 

See also  चाईबासा में पूर्व नक्सली की पीट-पीट कर हत्या, जेल से छूटने के बाद संगठन में नहीं हुआ था शामिल

https://www.livedainik.com/news/breaking-news/jharkhand-sarkar-me-z-security/

https://www.livedainik.com/news/breaking-news/jethani-sita-soren-ne-devrani-kalpna-soren-ko-di-chetwani/

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now