आधे उम्र के देवर के साथ भाभी हुई फरार, दो बच्चों को छोड़ मां अपने प्रेमी के साथ हो गई गायब, गहने भी ले गई साथ

आधे उम्र के देवर के साथ भाभी हुई फरार, दो बच्चों को छोड़ मां अपने प्रेमी के साथ हो गई गायब, गहने भी ले गई साथ

डेस्कः बिहार के मुजफ्फरपुर में इसी तरह के इश्क की एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। 40 साल की भाभी का दिल 21 साल के देवर के लिए ऐसा धड़का कि वह जवान हो रहे बेटों को छोड़कर फरार हो गई। अपने साथ घर से कैश और जेवर भी लेकर चली गई। पति ने पुलिस को आवेदन देकर बीवी को वापस लाने की गुहार लगाई है।

प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी करार, जज के फैसला सुनाते ही फूट-फूट कर रोने लगे पूर्व प्रधानमंत्री के पोते
घटना मनियारी थाना इलाके के एक गांव की है। महिला की शादी हुए 20 साल से ज्यादा हो गए हैं। उसके दो बेटे हैं, जो बड़े हो चुके हैं। एक बेटे की शादी की बात भी चल रही है। महिला का पति गरीबनाथ ऑटो चलाता है। इस बीच बीवी घर पर अपने देवर को बुलाकर रंगरेलियां मनाती थी। प्यार का बुखार ऐसा चढ़ा कि कुछ दिन पहले दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए। पति का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे कैश और जेवर भी लेकर भाग गई है।

मंत्री का पीएस कमरे में बुलाकर पूछता था कपड़ों का साइज, महिला की शिकायत पर गिरफ्तार
पति ने बताया कि उसका रिश्ते का भाई घर आता था तो कहता था कि भाभी को भगाकर ले जाएंगे। सब इसे मजाक समझकर हल्के अंदाज में लेते थे क्योंकि देवर अपनी भाभी से 19 साल छोटा है। पति के पीठ पीछे वह प्रेम और अवैध संबंध की खिचड़ी पका रही थी इसका अंदाजा किसी को नहीं था। महिला का एक बेटा बालिग हो चुका है, जिसकी शादी की चर्चा थी। लेकिन इससे पहले ही मां ने 19 साल छोटे देवर से लव मैरिज कर लिया।

‘कभी धोखा नहीं दिया’ धनश्री से तलाक के बाद पहली बार युजवेंद्र चहल ने कहा-‘मुझे आत्महत्या…’
पीड़ित पति ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि पत्नी बहाने बनाकर मायके गई थी। वहीं से फरार हो गई। पहले भी दोनों भाग चुके थे, लेकिन परिजन और संबंधियों के समझाने पर वापस आ गई थी। इस बार घर से नगद और गहने लेकर भागी है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now