मंत्री का पीएस कमरे में बुलाकर पूछता था कपड़ों का साइज, महिला की शिकायत पर गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 1, 2025

रांची में पार्टी के नाम पर घर बुलाया, नाबालिग को शराब पिलाकर किया दुष्कर्म

डेस्कः उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय भागीदारी भवन लखनऊ में राज्यमंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मंत्री से पीएस की करतूत बताई। इसके बाद मंत्री ने गोमतीनगर कोतवाली पुलिस को फोनकर आरोपित निजी सचिव को गिरफ्तार करा दिया। इसके बाद महिला कर्मचारी से महिला पुलिस अधिकारी ने पूछताछ की।

इस दौरान पीड़िता महिला कर्मचारी ने बताया कि पीएस जयकिशन अक्सर कमरे में बुलाकर कपड़ों के बारे में पूछते थे। विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। प्रताड़ना बताते हुए पीड़िता महिला फूट-फूटकर रोने लगी।

पीड़िता के मुताबिक, अकसर जयकिशन उसे किसी न किसी बहाने अपने कक्ष में बुलाते थे। जब नजरअंदाज करो तो वह खुद कभी कभार उसके पास पहुंच जाते थे, अभद्रता करते। इसके बाद चले जाते थे। फिर कुछ देर बाद फाइल मंगवाने और खोजने के बहाने से बुलाते। जयकिशन की प्रताड़ना से त्रस्त हो चुकी थी। नौकरी के कारण वह खुलकर विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही थी।

See also  झारखंड में बारिश का कहर, खूंटी में बनई नदी पर बना पुल अचानक टूटा, रांची के बेड़ो में डायवर्जन बह गया

ट्रंप के टैरिफ वार से अमीरों का डोला ‘सिंहासन’, अडानी-अंबानी से लेकर मस्क तक प्रभावित

28 जुलाई को जयकिशन ने अपने कक्ष में बुलाकर जब छेड़छाड़ कर गाली-गलौज की तो बहुत गुस्सा आया था। नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके बाद हिम्मत जुटा ली थी कि राज्यमंत्री असीम अरुण आएं और वह उनके पास फरियाद लेकर पहुंचेगी। गुरुवार को जैसे ही राज्यमंत्री पहुंचे वह कुछ देर बाद पीड़िता महिला उनके कक्ष में गई।

उनसे निजी सचिव की करतूतों की शिकायत की। इसके बाद निजी सचिव जयकिशन को मंत्री ने बुलाकर फटकार लगाई और फिर गोमतीनगर पुलिस को फोन करके बुला लिया। राज्य मंत्री ने निजी सचिव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गोमतीनगर थाने ले आई।

इसे भी पढ़ेंः

UPI ट्रांजेक्शन और ट्रेडिंग टाइमिंग में हुए बदलाव, जानें 1 अगस्त से क्या कुछ बदल रहा

अनिल अंबानी को ED ने किया तलब, ₹17000 करोड़ के घोटाले की जांच शुरू

See also  बिहार विधानपरिषद के 11 सीटों के लिए 21 मार्च को होगा चुनाव, नीतीश कुमार, राबड़ी देवी और मंत्री संतोष मांझी का खत्म हो रहा है कार्यकाल

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने किया एक और बड़ा एलान, शिक्षा विभाग में कार्यरत रसोइयों और रात्रि प्रहरी का मानदेय किया दोगुना

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now