सिमडेगा में दो वाहनों की जोरदार टक्कर में 7 मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 19, 2023

सिमडेगा : जिले के सिमडेगा-कुरडेगा मेन रोड़ पर करंगागुड़ी मंदिर के पास दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7 मजदूर घायल हो गए। इन घायल मजदूरों में दो की हालत गंभीर हो गई जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार एक ट्रक केरसई से सीमेंट उतारकर सिमडेगा लौट रही थी जिसमें हादसे के शिकार 7 मजदूर बैठे हुए थे। ट्रक जैसे ही करंगागुड़ी मंदिर के पास पहुंची विपरीत दिशा से आ रही चेचिस वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि ट्रक में सवार सात मजदूर घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से समीर डुंगडुंग और जगदीश गोप घायल हो गए। सभी घायल मजदूर को इलाज के लिए इन्हे सदर अस्पताल लाया गया और गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूर को रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है।

See also  MMRD संशोध​न अधिनियम राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लागू, झारखंड का केंद्र पर 1.36 लाख करोड़ बकाया का दावा खत्म, राज्य सरकार जाएगी सुप्रीम कोर्ट
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now