साहिबगंज में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 9, 2024

रांची में दो नाबालिग लड़कियों को अगवा कर बंदी बनाया, दुष्कर्म का आरोप,पुलिस हिरासत में लिये गये छह आरोपी

साहिबगंज : झारखंड सामूहिक दुष्कर्म की घटना से लगातार शर्मशार हो रहा है। दुमका में विदेशी महिला से दुष्कर्म, पलामू में छत्तीसगढ़ के कलाकार से सामूहिक दुष्कर्म के बाद अब साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
बोरियो थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय आदिवासी महिला से तीन युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़ित महिला मंगरूटीकर में आयोजित फुटबॉल टूनामेंट में सामान बेंचने गई थी। मेला खत्म होने के बाद महिला रात में गांव के ही तीन युवकों के साथ बहियार के रास्ते अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीनों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
पीड़ित महिला ने शुक्रवार को बोरियो थाना पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी रूपक कुमार सिंह टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन पर कांड संख्या 21/24 दर्ज कर तीन आरोपित बुद्धिनाथ मुर्मू, सुरेश हेम्ब्रम, बाबू उर्फ परता टुडू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है ।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, मामले की जांच की जा रही है।

See also  आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को मिली जमानत, सु्प्रीम कोर्ट ने दी बेल, ईडी ने नहीं जताई आपत्ति
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now