Simdega में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, फोटोशूट के बहाने बुलाकर किया गंदा काम

A young woman was gang-raped while returning from a wedding ceremony in Gumla, Jharkhand. The accused took her with them on the pretext of giving her a lift

सिमडेगा: जिले के बानाबीरा इलाके से दो लड़कियों के सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों लड़कियों में एक नाबालिग बताई जा रही है। एक पीड़ित के दो लड़कों ने तो दूसरी पीड़ित के साथ दो से अधिक लड़कों ने दुष्कर्म किया है। पीड़ित के परिजन ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करा दिया है, पुलिस ने इस मामले में दो लड़कों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

आवासीय भवन में पार्टी ऑफिस को लेकर सियासत, BJP ही नहीं JMM, AJSU और RJD कार्यालय के लिए आवास बोर्ड ने भेजा नोटिस
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित लड़कियों को फोटोशाूट के बहाने बुलाया गया था, पूर्व परिचय होने की वजह से दोनों लड़कियां इन लड़कों के साथ चली गई। इसके बाद दोनों लड़कियों को लड़के बानाबीरा इलाके के जंगल में ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म किया।

पत्रकार से जमीन कारोबारी बने कुमार कमलेश के घर मिले 100 कारतूस और एक करोड़ कैश, लैंड स्कैम में ED ने किया है रेड
अपने साथ हुई दुष्कर्म की जानकारी दोनों पीड़ितों ने अपने परिवार वालों को दी, इसके बार परिजन मुफ्फसिल थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया। आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना कांड संख्या- 6/24, धारा- 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने संबंधित इलाकों और आरोपियों के घरों में छापेमारी की और देर रात 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now