शुभांशु शुक्ला ने धरती पर की वापसी, 18 दिन बाद स्पेस से आए वापस,समुद्र की सतह पर उतरा अंतरिक्ष यान

शुभांशु शुक्ला ने धरती पर की वापसी, 18 दिन बाद स्पेस से आए वापस,समुद्र की सतह पर उतरा अंतरिक्ष यान

डेस्कः भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की आज धरती पर वापसी हो गई है। एक्सिओम 4 मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोग अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर 18 दिन के प्रवास के बाद लौटे। स्पेसक्रॉफ्ट 22.5 घंटे की यात्रा करके कैलिफोर्निया के सैन डिएगो में उतरा। इससे पहले शुक्ला, कमांडर पैगी व्हिट्सन, मिशन विशेषज्ञ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू को लेकर आ रहा ड्रैगन ‘ग्रेस’ अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार सोमवार शाम 4:45 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अलग हो गया था।

 

लॉर्ड्स टेस्ट में हार का क्या है पाकिस्तानी कनेक्शन ? 1999 के भारत-पाकिस्तान के चेन्नैई टेस्ट को क्यों किया जा रहा याद?

करीब 23 घंटे के सफर के बाद उनका ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट कैलिफोर्निया के तट पर स्प्लैशडाउन किया है।शुंभाशु शुक्ला अपने चार एस्ट्रोनॉट ने साथ 25 जून को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट से ISS के लिए निकले थे। पृथ्वी से 28 घंटे की यात्रा कर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे। यहां उन्होंने 18 दिन का समय बिताया है। ये नासा और SpaceX का संयुक्त मिशन है। इस स्पेस मिशन में 4 देशों के 4 एस्ट्रोनॉट शामिल हैं। ये देश हैं भारत, अमेरिका, पोलैंड, हंगरी जिनके एस्ट्रोनॉट मिशन में शामिल हैं।

जिंदगी की जंग हार गई यौन उत्पीड़न से परेशान बालासोर की छात्रा, HOD से परेशान होकर किया था आत्मदाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष वापसी का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि ऐतिहासिक मिशन से वापसी पर पूरे देशवासियों के साथ मैं शुभांशु शुक्ला को बधाई देता हूं। वह अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक पहुंचने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने अपने समर्पण और साहस से अनगिनत सपनों को पूरा किया है। इसके साथ ही गगनयान दिशा में एक और शानदार कदम हमने बढ़ा दिया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now