पटना में रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली, ताबड़तोड़ की 5 राउंड फायरिंग, कैमरे में कैद हुआ आरोपी

पटना में रंगदारी नहीं देने पर मारी गोली, ताबड़तोड़ की 5 राउंड फायरिंग, कैमरे में कैद हुआ आरोपी

पटनाः राजधानी पटना में अपराधी बेकाबू हो गए हैं। जिन्हें न पुलिस का खौफ है, और न ही कानून की चिंता। बीते 4 दिनों में हत्या की 3 बड़ी घटनाएं घट चुकी है। जबकि फायरिंग की कई घटनाएं सामने आ चुकी है। ऐसी ही एक घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक 5 राउंड गोली चलाता है। काली टी-शर्ट पहने शख्स कई राउंड फायरिंग करता है। इस घटना में गोली लगने से मैकेनिक घायल हो गया है।

बिहार के नालंदा में एकतरफा प्यार का खूनी अंजाम, सनकी प्रेमी ने हत्या कर शादीशुदा प्रेमिका के शव को दफनाया
बताया जा रहा है कि गौरीचक थाना क्षेत्र में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने गाड़ी मिस्त्री को गोली मार दी। घटना सोहगी मोड़ के पास की है। घायल मिस्त्री की पहचान आलोक कुमार (30) के रूप में हुई है। वह पुनपुन के जलालपुर का रहने वाला है।आलोक सोहगी मोड़ पर आलोक बैटरी के नाम से रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। परिजनों ने बताया कि आलोक 15 साल से दुकान चला रहे हैं। कुछ दिन पहले बाइक सवार अपराधियों ने उनसे एक लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। आलोक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था।

पटना एम्स के निदेशक की मुश्किलें बढ़ी, अवमानना मामले में कैट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
रविवार को दो बदमाश बाइक से आए और कई राउंड फायरिंग की। इनमें से एक गोली आलोक के पैर में लग गई। घटनास्थल से दो गोली के खोखे मिले हैं, जिन्हें लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है। फायरिंग के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मैकेनिक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now