पटना एम्स के निदेशक की मुश्किलें बढ़ी, अवमानना मामले में कैट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 14, 2025

पटना एम्स के दो डॉक्टरों पर CBI ने दर्ज की FIR, बड़ा फर्जीवाड़ा कर ली थी नौकरी

पटनाः केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण ( कैट) पटना बेंच ने अवमानना के एक मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) के कार्यकारी निदेशक के खिलाफ गिरफ्तारी का जमानती वारंट जारी किया है। न्यायाधिकरण ने कार्यकारी निदेशक को आगामी 25 जुलाई को सशरीर उपस्थित करने का निर्देश पुलिस को दिया है। न्यायाधिकरण के न्यायिक सदस्य राजवीर सिंह वर्मा एवं प्रशासनिक सदस्य कुमार राजेश चंद्रा की खण्डपीठ ने डॉ नेहा सिंह की ओर से दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश दिया।

जस्टिस तरलोक सिंह चौहान झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस ,विपुल मनुभाई पंचोली पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने
आवेदिका की ओर से अधिवक्ता एमपी दीक्षित ने न्यायाधिकरण को बताया कि आवेदिका पटना एम्स में ब्लड ट्रांसफ्यूजन अफसर के पद पर कार्यरत हैं। सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति प्रक्रिया में भाग लेने से एम्स प्रशासन ने वंचित कर दिया था।आपात स्थिति में डॉ नेहा ने न्यायाधिकरण में मुकदमा दायर किया ।

See also  'वोट चोरी' बिहार SIR को लेकर सांसदों का मार्च, राहुल-प्रियंका हिरासत में लिए गए, संसद से चुनाव आयोग कर रहे थे मार्च

बिहार में वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने को लेकर BLO ले रहा था रिश्वत, वायरल वीडियो के बाद FIR दर्ज
न्यायाधिकरण का स्पष्ट आदेश था कि डॉ नेहा को इंटरव्यू में शामिल होने दिया जाए लेकिन एम्स प्रशासन ने आदेश का अनुपालन नहीं किया और आवेदिका को इंटरव्यू में भाग लेने से वंचित कर दिया। जिसके बाद न्यायाधिकरण में अवमानना का मुकदमा दायर किया गया । यही नहीं आदेश देने के बावजूद कारण पृच्छा दायर नहीं किया गया ।

पप्पू यादव और लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लीगल नोटिस, मंत्री जीवेश मिश्रा को लेकर BJP 15 दिनों के अंदर माफी मांगने को कहा
28 मई को न्यायाधिकरण ने तत्कालीन कार्यकारी निदेशक को 11 जुलाई को न्यायाधिकरण में सशारीर उपस्थित होने का आदेश दिया।लेकिन उस आदेश को पटना हाई कोर्ट में चुनौती दी गई। हाई कोर्ट ने एम्स की अर्जी को अमान्य करार देते हुए खारिज कर दिया।

पत्रकार अजीत अंजुम पर बिहार में FIR, SIR की रिपोर्टिंग को लेकर BLO ने दर्ज कराई प्राथमिकी
इसके बावजूद 11 जुलाई को कार्यकारी निदेशक न्यायाधिकरण में हाजिर नहीं हुये।और हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की जानकारी दी। न्यायाधिकरण ने अपने आदेश में कहा कि निदेशक की ओर से अब तक सुप्रीम कोर्ट से कोई स्थगन आदेश नहीं पेश किया गया है।और 11 जुलाई को हाजिर नहीं होना जानबूझकर न्यायाधिकरण के आदेश का आवमानना करना है।मामले पर अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी ।

See also  पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, मोस्टवांटेड अपराधाी रोशन शर्मा घायल
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now