अमेरिका के मिशिगन के वॉलमार्ट में चाकूबाजी की दिल दहला देने वाली घटना, 11 लोग घायल, आरोपी गिरफ्तार

ट्रैवर्स सिटी (मिशिगन)  : अमेरिका के मिशिगन राज्य स्थित ट्रैवर्स सिटी के एक वॉलमार्ट स्टोर में शनिवार शाम एक भयावह घटना में कम से कम 11 लोग चाकू से घायल हो गए। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम लगभग 5 बजे घटी, जब 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने अचानक स्टोर के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों पर हमला करना शुरू कर दिया।

ग्रैंड ट्रैवर्स काउंटी के शेरिफ माइकल शिया ने बताया कि हमलावर ने “स्टैंडर्ड फोल्डिंग नाइफ” का इस्तेमाल करते हुए रैंडम तरीके से लोगों पर हमला किया। “अब तक की जानकारी के अनुसार, ये हमले बिना किसी स्पष्ट कारण के किए गए प्रतीत होते हैं,” उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा। उन्होंने आगे बताया कि इस तरह की हिंसा ट्रैवर्स सिटी में “बहुत ही असामान्य” है।

घटना की शुरुआत स्टोर के चेकआउट काउंटर के पास हुई। वहां मौजूद एक कर्मचारी ताशा नैश ने बताया, “पूरा स्टोर चीखने और भागने लगा। वह आदमी चाकू लेकर आया और छह लोगों को घायल कर दिया। मैंने एक व्यक्ति को आंख में चाकू लगते देखा।”

See also  दिल्ली के सरस मेले में झारखंड की महिलाओं का धमाल, राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा पुरस्कार

इस हमले के दौरान कुछ बहादुर ग्राहकों ने हमलावर को काबू में करने की कोशिश की और फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गंभीर रूप से घायल सभी 11 लोगों को ट्रैवर्स सिटी स्थित मुनसन मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 6 की हालत नाजुक और 5 की गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के बाद वॉलमार्ट स्टोर को खाली करवा दिया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास न जाएं। इस बीच, मिशिगन की गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर घटना पर दुख जताते हुए लिखा, “हम ट्रैवर्स सिटी से आई इस भयावह खबर से स्तब्ध हैं। हमारे विचार पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now