पटना में दिल दहलाने वाली घटना, अपराधियों ने नर्स के दो बच्चों को जिंदा जलाया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 31, 2025

पटना में दिलदहलाने वाली घटना, अपराधियों ने नर्स के दो बच्चों को जिंदा जलाया

पटनाः राजधानी पटना में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जानीपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना की एक नर्स के दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया।

भागलपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर विधवा की हत्या, मोबाइल नंबर नहीं देने पर मार दी गोली
मृतक बच्चों की पहचान अंजलि और अंश के रूप में हुई है। ये दोनों बच्चे जानीपुर निवासी शोभा देवी और ललन कुमार गुप्ता के थे। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से घर लौटे थे, तभी यह जघन्य वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।

बाहूबली आनंद मोहन के बेटे चेतन के साथ मारपीट! पटना एम्स में आधे घंटे तक बनाए रखा बंधक
यह जानकारी सामने आई है कि दोनों बच्चे स्कूल से लौटने के तुरंत बाद इस भयानक घटना का शिकार हुए। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटनावश आग लगने से हुआ या किसी आपराधिक कृत्य का परिणाम था।दोनों के शव जली हुई हालत में कमरे से बरामद हुए। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है।पटना में हुई इस घटना के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

See also  छागुर बाबा के 14 ठिकानों पर ED की छापेमारी, प्रवर्तन निदेशाल खंगाल रही हैं घर का कोना-कोना

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now