बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, पटना-बक्सर NH पर टायर फटने से ट्रक में लगी भयंकर आग, ड्राइवर जिंदा जला

बिहार में दिल दहलाने वाली घटना, पटना-बक्सर NH पर टायर फटने से ट्रक में लगी भयंकर आग, ड्राइवर जिंदा जला

पटनाः सोमवार की सुबह पटना-बक्सर एनएच पर एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। बक्सर के डुमरांव में NH-922 पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बालू से लदे ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर एक टेलर से टकरा गया जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। ट्रक चालक रविंद्र कुमार केबिन में फंस गया और जिंदा जल गया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक चालक की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से महिला समेत पांच की मौत, कई घायल
यह हादसा नया भोजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भोजपुर कोठी के समीप दक्षिणी लेन पर उस समय हुआ जब बालू लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर आगे खड़े एक टेलर में जा भिड़ा। टक्कर के साथ ही ट्रक के केबिन और टेलर के पिछले हिस्से में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का ड्राइवर केबिन में ही फंस गया और जिंदा जल गया।

बिहार में बीजेपी सांसद का बेटा लापता, दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री के पोते की गुमशुदगी का मामला हुआ दर्ज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक का एक टायर अचानक फट गया, जिससे वह बेकाबू होकर सीधे खड़े टेलर में टकरा गया।टक्कर के बाद लगे आग ने पल भर में ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग को तत्काल सूचना दी गई और नया भोजपुर थाने की पुलिस टीम तथा डायल 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंच गई।आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब एक घंटे का समय लगा। जब तक आग बुझी, तब तक ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। शव बुरी तरह से जल चुका था। पेट के नीचे का हिस्सा राख में तब्दील हो चुका था, जबकि उसकी हड्डियां स्टेयरिंग से चिपक चुकी थीं।मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चेहरी गांव निवासी रविंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह ट्रक संख्या (बीआर 28 जीए 9839) चला रहा था और कोईलवर से बालू लादकर यूपी की ओर जा रहा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now