शेखपुरा में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मनचले की जमकर कर दी पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

शेखपुरा में छेड़छाड़ से परेशान युवती ने मनचले की जमकर कर दी पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

शेखपुरा: युवक द्वारा छेड़छाड़ किये जाने से परेशान एक छात्रा ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से युवती ने डंडे से युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का वीडियो तेज से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि युवक द्वारा कसम खाने के बाद ग्रामीणों ने उसे छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो दिन पुराना है।

 

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक छात्रा मनचले की डंडे से पिटाई करते दिख रही है। वहीं आस पास लोगों की भीड़ लगी हुई है। बताया जा रहा है कि मनचले ने शेखोपुरसराय थाना के एक गाँव की रहने वाली छात्रा से पढने जाते समय अक्सर छेड़छाड़ करता था। शुक्रवार को मनचले ने छेड़छाड़ करने लगा, जिसके बाद छात्रा ने शोर मचाया तो स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। फिर क्या ग्रामीणों की मौजूदगी में ही छात्रा ने मनचले की डंडे से पिटाई कर दी। हालांकि बाद मनचले के द्वारा माफ़ी मांगने एवं भविष्य में इस तरह हरकत नहीं करने की वादा में उसे मुक्त कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now