Shefali Jariwala ले रही थी जवान दिखने की दवा, मौत के बाद डॉक्टर ने किया खुलासा

Shefali Jariwala ले रही थी जवान दिखने की दवा, मौत के बाद डॉक्टर ने किया खुलासा

डेस्कः कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है।शेफाली जरीवाला की मौत से हर किसी को बड़ा झटका लगा है।

GueY5qWXkAADeFZ

‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाल की मौत के बाद उनके डॉक्टर ने खुलासा किया है कि वो एंटी एजिंग ट्रीटमेंट करवा रहीं थी। एक्ट्रेस जवान दिखने के लिए दो दवाईयां ले रही थीं।एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज। वो विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां ले रही थीं। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है।ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए होती हैं। इसका असर स्किन पर होता है।

79b58f62d65b671b857d9358f8dc119b1751097236598646 original

गर्लफ्रेंड बाइक की टंकी पर, बॉयफ्रेंड सीट पर.. NH पर अश्लील हरकत करते नजर आए युवक-युवती, VIDEO हुआ वायरल
शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का पुलिस ने बयान रिकॉर्ड किया है जिसमें खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस का पहले से इलाज चल रहा था। वहीं उनके डॉक्टर ने बताया है कि एक्ट्रेस पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए ट्रीटमेंट का सहारा ले रही थीं।

d531e38cf64756f4aa012c83c935e29e1751097283935646 original

ईशान किशन ने विदेश में भोजपुरी गाने पर किया डांस, रिक्शे पर सवारी कर मचाय धमाल
शेफाली जरीवाला ने शुक्रवार को अपने घर में सत्यनारायण की पूजा थी। कल शाम 6 बजे सोकर उठने के बाद उनका बीपी लो हो गया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। ऐसे में शेफाली ने सलाइन लिया लेकिन उनकी हालत और खराब होने लगी और उनका ब्लड प्रेशर हाई हो गया।बीपी हाई होने के बाद शेफाली बेहोश हो गई थां जिसके बाद उनके पति पराग त्यागी उन्हें बेली व्यू अस्पताल ले गए जहां उन्हें डेथ बिफोर एडमिशन घोषित कर दिया गया।

685f58ae86501 shefali jariwala death news live updates 285120833 16x9 1

प्रेमी के साथ मिलकर पति को गाड़ी से कुचलकर मार डाला, बेटे ने खोला राज, बिहार में दिल दहलाने वाला हत्याकांड

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनका आखिरी X पोस्ट वायरल हो रहा है, जो उन्होंने 2 सितंबर 2024 को किया था। उन्होंने दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और लिखा था, “आज तुम्हारे बारे में सोच रही हूं सिद्धार्थ।” दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now