शशि थरूर से पत्रकार बेटे ईशान ने पूछे तीखे सवाल, अमेरिका में दिया ऑपरेशन सिंदूर पर मजेदार जवाब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2025

Washington Post Newspaper Faces Massive Layoffs, Shashi Tharoor's Son Ishaan Loses Job

डेस्कः कांग्रेस सांसद शशि थरूर इन दिनों अमेरिका में एक ऑल-पार्टी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस दौरान उनके बेटे और प्रसिद्ध पत्रकार ईशान थरूर ने एक कार्यक्रम में अपने ही पिता से बेहद गंभीर और तीखा सवाल पूछकर सबका ध्यान खींचा। कार्यक्रम के दौरान ईशान ने पूछा कि क्या किसी देश ने आपसे पहालगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता को लेकर कोई सबूत मांगा है? ईशान ने पाकिस्तान की लगातार इनकार करने की रणनीति पर भी सवाल उठाया कि जब भी ऐसे हमले होते हैं, पड़ोसी देश जिम्मेदारी से मुकर जाता है।

विजय माल्या का बड़ा दावाः भारत छोड़ने से पहले तत्कालीन वित्त मंत्री अरूण जेटली से मिला था, बैंक कर्ज को लेकर प्रणव मुखर्जी के पास गया था
अपने बेटे के सवाल पर शशि थरूर ने भी परिपक्वता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अगर पाकिस्तान के खिलाफ ठोस सबूत नहीं होते तो भारत की प्रतिक्रिया इतनी कड़ी नहीं होती।” उन्होंने यह भी बताया कि किसी भी देश ने अब तक उनके प्रतिनिधिमंडल से सबूत की मांग नहीं की है।

See also  टेक्सास में प्लेन क्रैश के बाद जबर्दस्त आग, ट्रक पर गिरा विमान; कैसे हुआ हादसा

बेंगलुरू भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी, RCB के मार्केटिंग हेड एयरपोर्ट से गिरफ्तार, तीन अन्य भी अरेस्ट
शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर पेशे से एक पत्रकार हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईशान ने अपने पिता से पहले मजाकिया अंदाज में उनसे सवाल पूछने की इजाजत मांगी। उन्होंने अपने पिता से आतंकवाद और पहलगाम हमले को लेकर एक गंभीर सवाल पूछा। सवाल सुनकर शशि थरूर पहले थोड़ा मुस्कुराए और उन्हें माइक को ठीक से पकड़ने का इशारा किया।

बिहार राजभवन के प्रधान सचिव चोंग्थू की मुश्किलें बढ़ीं, DM रहते बिना वेरिफिकेशन बांटे थे आपराधिक छवि के लोगों को हथियार, अब चलेगा ट्रायल
इस पर शशि थरूर मुस्कराए और बोले कि मुझे खुशी है कि आपने यह सवाल उठाया। मैंने ये सब पहले से तय नहीं किया था, वादा करता हूं कि ये लड़का अपने पिता के साथ भी ऐसा करता है। शशि थरूर ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी विदेशी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सबूत नहीं मांगे। उन्होंने कहा कि भारत ने पूरा भरोसा होने पर ही कार्रवाई की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी जानता है कि पाकिस्तान लगातार आतंक को समर्थन देता आया है।

See also  IPL 2025:ईशान किशन की IPL में धमाकेदार शतक से हैदराबाद ने राजस्थान को हराया, धौनी मैदान में उतरे 309 दिन के बाद

 

कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने नामांकन पत्र में छिपाए थे तथ्य, CEO ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट
शशि थरूर ने आगे ओसामा बिन लादेन और 26/11 में मुंबई में हुए हमले का उदाहरण दिया। वह कहते हैं कि पाकिस्तान लगातार आतंकवादी साजिश रचकर देश में आतंकवादियों को भेजता है और फिर अपने हाथ को खड़ा कर देता है। आगे थरूर राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की बात को खारिज करते हुए कहते हैं कि मध्यस्थता शब्द हमें स्वीकार नहीं है। यह शब्द समानता का संकेत देता है, जो कि भारत और पाकिस्तान के मामले में सही नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि एक तरफ जहां पाकिस्तान आतंकवाद को पालने वाला देश है, वहीं भारत एक लोकतांत्रिक देश है। दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है।

डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चाहते हैं एलन मस्क, बोले- जेडी वेंस को मिले राष्ट्रपति पद
कौन हैं ईशान थरूर?
ईशान थरूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे हैं। वह वाशिंगटन डीसी के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह वाशिंगटन पोस्ट में ग्लोबल अफेयर्स कॉलमनिस्ट हैं। उनका जन्म 1984 में सिंगापुर में हुआ था, जब उनके पिता शशि थरूर संयुक्त राष्ट्र में कार्यरत थे। ईशान के जुड़वां भाई का नाम कनिष्क थरूर है। वह लेखक और कहानीकार हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास और नस्ल पर डिग्री ली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now