रांचीः बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे शशांक राज को एक बार फिर से युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शशांक राज को युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किया था। झारखंड बीजेपी की ओर से नियुक्ति पत्र जारी किया गया है और उसमें कहा गया है कि शशांक राज के नेतृत्व में युवा मोर्चा का संगठन और अधिक सशक्त और सक्रिय होगा।

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @AdityaPdSahu जी की सहमति से श्री @shashankrajbjp जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस जिम्मेदारी के लिए श्री शशांक राज जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें विश्वास है कि आपके… pic.twitter.com/BAf8xOAwZq
— BJP JHARKHAND (@BJP4Jharkhand) September 18, 2026
इससे पहले आदित्य साहू ने झारखंड बीजेपी के अंदर संगठन का बदलाव करते हुए सात में से छह मोर्चा के प्रमुख का एलान कर दिया था लेकिन युवा मोर्चा अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनने के बाद इसे टाल दिया गया था। शशांक राज को प्रदेश कार्यसमिति में जगह देकर इस बात के संकेत दिये गये थे कि अब वो युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गये है। युवा मोर्चा अध्यक्ष पद के एक दावेदार अजातशत्रु भी बताएं जा रहे थे लेकिन सहमति नहीं बनने के बाद आखिरकार एक बार फिर से शशांक राज को बीजेपी युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है।





