शादी के 3 मिनट बाद ही दूल्हे ने बोली गंदी बात, भड़की दुल्हन ने ले लिया तलाक

dulha

कहते हैं कि शादी सात जन्मों का रिश्ता होता है। इसको निभाने में पूरी जिंदगी लग जाती है। लेकिन यह उतना ही सच है कि इसके बिगाड़ने में पलभर की भी देरी नहीं लगती। ऐसी ही घटना कुवैत में हुआ है। यहां लड़का-लड़की को शादी किए तीन मिनट ही हुए थे और वो हंसी-खुशी बाहर निकल रहे थे। तभी दूल्हे के मुंह से ऐसी गंदी बात निकल गई, जिससे दुल्हन बुरी तरह भड़क गई और वो सीधे रजिस्ट्रार के पास पहुंच गई, यह वही जगह थी जहां कुछ देर पहले उसकी शादी हुई थी। उसने बिना समय गंवाए अपनी शादी तोड़ दी।

Union Budget 2024: टैक्‍स स्‍लैब से लेकर HRA तक… वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

कुवैत में तीन मिनट चली शादी एक बार फिर चर्चा बटोर रही है। इंडिपेंडेंट्स इंडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने शादी करने के तीन मिनट के भीतर ही तलाक ले लिया। दरअसल, दूल्हे की कही बात से दुल्हन आहत हो गई थी और उसने तुरंत ही उससे हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ने का फैसला ले लिया।

घटना क्या हुई

घटना 2019 की बताई जा रही है और सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। मामला कुछ यूं है कि कोर्ट मैरिज की औपचारिकता के बाद युगल अदालत से बाहर निकल रहा था, तभी दुल्हन लड़खड़ा कर गिर गई। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हे ने दुल्हन के गिरने का मजाक बनाया और हंसी उड़ाते हुए बेवकूफ कह दिया।

झारखंड में भाजपा का एक्शन शुरू, खराब प्रदर्शन वाले विधायकों का टिकट…

यह सुनकर दुल्हन का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उसने जज से तुरंत शादी को रद्द करने के लिए कहा। जज भी उसकी दलील मान गए और शादी के तीन मिनट बाद ही विवाह को रद्द कर दिया। इसे देश के इतिहास में सबसे छोटी शादी भी कहा जा रहा है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए X यूजर का कहना है, “मैं एक शादी में गया था जहां दूल्हे ने अपनी पत्नी का मज़ाक उड़ाया। इसके बाद महिला ने वही किया जो उसे करना चाहिए था। एक अन्य ने लिखा, “जिस विवाह में सम्मान नहीं होता वह कभी कामयाब नहीं हो सकता।

Paper Leak पर 10 साल की जेल, एक करोड़ तक जुर्माना; बिहार विधानसभा में आज पेश होगा बिल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now