रामगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 12 लोगों को मौके से पकड़ा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 16, 2026

सीतामढ़ी के रेशमी पैलेस में पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, बंगाल की महिला समेत 7 गिरफ्तार

रामगढ़ः जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित अरगड्डा बुध बाजार इलाके में कथित सेक्स रैकेट चलने की पुलिस को सूचना मिली। लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट की सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मौके से कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 6 महिलाएं और 6 पुरुष शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए पुरुषों में कुछ रांची जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानीय कलुआ पथरा गांव के रहने वाले हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके से भागने में सफल भी हो गए। पुलिस अब फरार लोगों की तलाश कर रही है।
गुप्त सूचना पर पुलिस का बड़ा एक्शन
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन कुमार पांडे ने बताया कि उन्हें इस इलाके में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्ध लोग पकड़े गए और कुछ भाग निकले।
पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और इसमें और कितने लोग शामिल हैं। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस अब इस पूरे रैकेट के नेटवर्क को खंगाल रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके।इसके साथ ही फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके का माहौल प्रभावित हो रहा था और रिहायशी क्षेत्र में इस पर रोक लगना जरूरी था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  Watch Video: शादी के मौके पर स्टेज पर कर रही थी डांस...अचानक दिल में हुआ दर्द और ...
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now